दिल्ली से रांची आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में आई खराबी, तकनीकी कारणों से किया गया डायवपर्ट

दिल्ली से रांची आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में आई खराबी, तकनीकी कारणों से किया गया डायवपर्ट

रांचीः इस वक्त की बड़ी खबर रांची से आ रही है जहां दिल्ली से रांची आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट को वापस दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया है। इस विमान को शाम 6.20 में रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उतरना था।

एयर इंडिया के बोइंग-787 में फिर आई खराबी, दिल्ली आने से पहले वापस लौटी
मिली जानकारी के अनुसार, एयर इंडिया की फ्लाइट Air India AI 9695 ने दिल्ली से शाम 4 बजकर 25 मिनट पर दिल्ली से उड़ान भरी थी। उसके बाद तकनीकी कारणों से उसे वापस दिल्ली भेज दिया गया है। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से विमान को लेकर जानकारी दी गई है उसे डायवर्ट कर दिया गया है।

UP में बड़ा विमान हादसा टला, हज यात्रियों से भरी फ्लाइट के पहिये से निकली चिंगारी, धुआं उठने के बाद मची अफरातफरी

दिल्ली एयरपोर्ट से निकलकर रांची आने के दौरान कानपुर के आसपास तकनीकी समस्या महसूस की गई उसके बाद इस विमान को रांची आने की जगह वापस दिल्ली भेजने को फैसला किया गया। सोमवार को ये दूसरी घटना है जब एयर इंडिया की फ्लाइट को तकनीकी कारणों से डायवर्ट किया गया। इससे पहले हांगकांग से दिल्ली आ रही बोइंग विमान को दिल्ली आने की जगह वापस हांगकांग भेज दिया गया जहां उसकी सुरक्षित लैंडिंग हुई। अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के बाद एयर इंडिया के विमानों में तकनीकी खराबी की समस्या लगातार आ रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now