JSSC CGL के1910 अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिया नियुक्ति पत्र, कहा-अगली बार साजिश करने वालों को भेजेंगे जेल

JSSC CGL के1910 अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिया नियुक्ति पत्र, कहा-अगली बार साजिश करने वालों को भेजेंगे जेल

रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को सीजीएल परीक्षा में चयनित 1910 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा।। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के अलावा वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर, श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, विधायक कल्पना सोरेन, सांसद महुआ माजी रही। समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नियुक्ति सौपने के दौरान अभ्यर्थियों को संबोधित कर जेएसएससी सीजीएल परीक्षा को लेकर अफवाह फैलाने और साजिश रचने वालों पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे यह आभास हो रहा है कि आप सभी कितने खुश हैं। आपके परिवार वाले कितने खुश हैं। क्योंकि आपके इंतजार की घड़ी अब समाप्त हो रही है।
JSSC CGL परीक्षा को लेकर क्या-क्या….चीजों का सामना करना पड़ा वह आप सभी को पता है। लेकिन मैने पहले भी कहा था – नेक इरादा हो तो कोई भी मंजिल पाई जा सकती है। आज JSSC CGL के अंतर्गत विभागों में जो हजारों युवाओं की नियुक्ति हुई है उन सभी को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।
आपने शायद उम्मीद नहीं की होगी कि आपकी इस चुनौती के लिए हमारे सरकार के पदाधिकारी कितने प्रेशर में रहे और विरोधी लोगों की भी वही हालत थी।आप सभी लोगों के साथ-साथ मैं JSSC और पुलिस के पदाधिकारियों को भी शुभकामना देता हूं, बधाई देता हूं कि कितनी शिद्दत और ईमानदारी से परत दर परत साफ करते हुए, अपने पक्षों को राज्य की जनता से लेकर, न्यायालय के समक्ष रखा। और उसी का परिणाम है आज आप सभी के चेहरों पर मुस्कान है।
रिजल्ट प्रकाशन के बाद कई बार आप अभ्यर्थियों ने मुझसे भी आते-जाते संपर्क किया कि जल्दी नियुक्ति करा दीजिए। हमने कहा आप चिंता मत करो, अब वक्त हम लोगों के साथ है और जीत आप लोगों की पक्की होगी, नियुक्ति भी होकर रहेगी। यह नए साल का उपहार आप लोगों को दिया जा रहा है ताकि आप सभी हर्षोल्लास से नए साल में जाएं।
जब हम दिसंबर 2019 में सत्ता में आए तब से विगत वर्ष के जो हमारे कार्यकाल रहे वो कितना चुनौती भरा था वो आप सभी को पता है। फिर भी हम लोग रुके नहीं और आप जैसे करोड़ों नौजवानों का विश्वास और सहयोग हम पर बना रहा, जिससे दुबारा हम लोग सत्ता में आए।
अभी सत्ता में बने साल भर ही हुए हैं और आप लोगों ने देखा कि पहले साल में ही हमने लंबी गाढ़ी लकीर खींचते हुए नौजवानों को सरकार का अंग बनाया। नौ हजार से अधिक नौजवानों को पिछले महीने इसी मैदान में नियुक्ति पत्र दिया गया।आप देखेंगे हम प्राथमिकता के आधार पर उन नियुक्तियों को कर रहे हैं जो राज्य के लोगों से सीधे तरीके से जुड़ी हुई है। राज्य की व्यवस्था को मजबूत करने की अहम कड़ी हैं आप सभी।
आप सभी अलग-अलग विषय की पढ़ाई कर यहां आए हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाले दिनों में हमारी कार्यशैली में कितना व्यापक बदलाव हो सकता है।
राज्य के करोड़ों लोगों के बीच आप सभी वो भाग्यशाली लोग हैं जिन्हें राज्य की जनता की सेवा करने का अवसर मिला है। कुछ युवाओं ने बताया उनका परिवार किसानी, मजदूरी और छोटी दुकान, आदि से जीवन-यापन करते हैं। कुछ बेटियों ने बताया कि वो मईया सम्मान का अधिकार ले रही थी।
अब आपको उस काबिल इस राज्य को बनाना है जहां आपकी तरह आपके आस-पड़ोस के लोग अपने पैरों पर खड़े हो सकें।हम लोग कहने पर ज्यादा विश्वास नहीं करते हैं, करने पर ज्यादा विश्वास करते हैं। आप लोगों ने, कहा जाए इस संघर्ष को जीतने के लिए परिस्थिति देखी है, हमारे विरोधियों का षड्यंत्र आपने और मैंने देखा। मैंने सपने में भी नहीं सोचा था कि इतने निचले स्तर पर जाकर वो षड्यंत्र कर सकते हैं, युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर सकते हैं।
बताइए! चंदा इक्कठा कर रहे थे ये लोग QR कोड से! कोर्ट कचहरी के नाम पर! ऐसा भी होता है पहली बार सुना। लेकिन अगली बार यह नहीं सुनेंगे। अगली बार जो बहलाने-फुसलाने का काम करेगा वो सीधा जेल जाएगा। नौजवान, गरीब-गुरुबा बच्चों से चंदा लिया गया। मुझे पता चला कि करोड़ों रुपयों का चंदा भी लिया इन लोगों ने। पहचानिए! कई ऐसे लोग जो इस तरीके के षड्यंत्र रचते हैं। आपने देखा होगा चोर पुलिस से एक कदम आगे भागता है, तकनीक का दुरुपयोग करने की कोशिश करता है, आखिकार पकड़ा जाता है। परीक्षा हो रहा झारखण्ड में, पेपर लीक की अफवाह उठ रही है नेपाल से, गजब है-गजब है!
यह सब एक संगठित गिरोह है। जो नहीं चाहते यहां के युवाओं को नौकरी मिल सके।विरोधियों ने अपने समय में ना कोई रोजगार और नौकरी दिया, और आज हम हर वर्ग के लोगों को सरकारी नौकरी के साथ, रोजगार और स्वरोजगार से भी जोड़ रहे हैं। आने वाले वक्त में हम राज्य के युवाओं के लिए नौकरी-रोजगार के कई दरवाजे खोलेंगे।
सरकार का अंग बनें सभी युवा साथियों से अपील है कि इतनी तेज रफ्तार के साथ इस राज्य के सर्वांगीण विकास में लगें कि इस राज्य पर जो पिछड़ा का कलंक लगा रहता है वो मिटे और राज्य को अग्रणी पंक्ति पर हम खड़ा करें। हमारे राज्य की क्षमता को अभी तक किसी ने आंका नहीं है लेकिन मैं राज्य का समृद्ध भविष्य देख रहा हूं। आप देखेंगे हम लोग कितनी जल्दी अब इस राज्य में विकास की नई रफ्तार देखेंगे।

झारखंड में शीतलहर का कहर जारी, रांची का पारा 2.5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा
इसमें सहायक प्रशाखा पदाधिकारी के 847, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी के 191, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के 249, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी के 170, अंचल निरीक्षक-सह-कानूनगो के 178, कनीय सचिवालय सहायक के 288 और प्लानिंग असिस्टेंट के चार पदों पर चयनित अर्भ्थियों को नियुक्ति पत्र दिया गया।।

BPSC ने 10 से 16 जनवरी तक आयोजित होने वाली AEDO परीक्षा स्थगित की, 9 लाख से अधिक उम्मीदवारों को झटका
उल्लेखनीय है कि सामान्य स्नातक योग्याधारी संयुक्त प्रतियोगिता(CGL)-2023 के तहत 21 और 22 सितंबर को परीक्षा ली गयी थी। कुछ लोगों ने परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप लगाकर इसे हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। हाईकोर्ट ने अंतरिम आदेश देकर परीक्षा के रिजल्ट प्रकाशन पर रोक लगा दी थी। तीन दिसंबर को हाईकोर्ट ने अंतरिम रोक हटाते हुए याचिका का निष्पादन कर दी थी। इसके बाद जेएसएससी ने सीजीएल परीक्षा का रिजल्ट जारी किया था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now