रांची के ओरमांझी में ज्वेलरी शॉप में लूट के बाद अब बिरसा चौक पर महिला से सरेआम चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

रांची के ओरमांझी में ज्वेलरी शॉप में लूट के बाद अब बिरसा चौक पर महिला से सरेआम चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

रांचीः राजधानी रांची में क्राइम की बढ़ी वारदात ने पुलिस की सिरदर्दी बढ़ा दी है। गुरूवार को ओरमांझी में ज्वेलरी शॉप में लूट के बाद बिरसा चौक पर महिला से चेन स्नेचिंग की वारदात सामने आई है।

रांची के ओरमांझी में हथियार के बल पर ज्वेलरी शॉप में लूट, दुकानदार पर किया हमला
बुजूर्ग महिला अपनी बहू के साथ बिरसा चौक पर बैक ऑफ बड़ौदा के सामने खरीददारी कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश आये और महिला के गले में मौजूद सोने की चेन छीनकर भाग गये। चेन स्नेचिंग के दौरान महिला की बहू ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन बदमाश उनके हाथ को झटका देते हुए वहां से फरार हो गये।

DGP अनुराग गुप्ता को रिटायर्ड करने पर झारखंड सरकार असहमत, केंद्र को भेजा जवाब
चेन स्नेचिंग की शिकार हुई महिला ममता सिन्हा ने बताया कि वो अपनी बहू के साथ बिरसा चौक पर अपनी कार से उतर कर खरीददारी कर रही थी। उसी समय दो बाइक सवार आये, जिसमें से एक ने हेलमेट पहल रखा था। उस बदमाश ने उनके गर्दन के पास हाथ रखा और सोने की चेन खींचकर फरार हो गया। उनकी बहू ने बहादुरी दिखाते हुए बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की और एक बदमाश का हाथ भी पकड़ लिया। लेकिन बदमाश उनके हाथ को झटका देते हुए भीड़ का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गये। उन्होने कहा कि वो इस मामले में डोरंडा थाने में मामला दर्ज कराने वाली हैं और पुलिस से आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से अपराधियों को पकड़ने की मांग करेंगी। रांची के व्यस्ततम इलाके में इस तरह की घटना होना सुरक्षा पर भी सवाल उठाता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now