पहलगाव हमले के बाद बारामूला में घुसपैठ की कोशिश सेना ने किया नाकाम, दो आतंकी को मार गिराया

पहलगाव हमले के बाद बारामूला में घुसपैठ की कोशिश सेना ने किया नाकाम, दो आतंकी को मार गिराया

डेस्कः मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाव में हुए आतंकी हमले के बाद आतंकियों की एक और साजिश को सेना से असफल कर दिया है। बारामूला में घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकियों के प्रयास को सेना ने फेल कर दिया। घुसपैठ कर रहे दो आतंकियों को सेना ने बुधवार को मार गिराया।

पहलगाम टेरर अटैक: सामने आई एक आतंकी की तस्वीर, पंजाबी और उर्दू बोल रहे थे हमलावर

इससे पहले भारतीय सेना के चिनार कॉर्प्स ने इस एनकाउंटर की जानकारी देते हुए कहा था- 23 अप्रैल 2025 को, लगभग 2-3 यूआई आतंकवादियों ने उरी नाला, बारामुल्ला में सरजीवन के सामान्य क्षेत्र से घुसपैठ करने की कोशिश की, एलसी पर सतर्क टीपीएस ने उन्हें चुनौती दी और उन्हें रोक दिया, जिसके परिणामस्वरूप गोलीबारी हुई। ऑपरेशन जारी है।

पहलगाव आतंकी हमले में मारे गये रांची में काम कर चुके बिहार के IB अधिकारी मनीष रंजन, बच्चों के सामने आतंकियों ने मारी गोली
वहीं दूसरी ओर पहलगाव हमले के बाद आतंकियों की तलाश में सुरक्षाबल लगातार होटलों और संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रहे है। जगह-जगह पर छापेमारी कर सुरक्षाबल घाटी में छुपे आतंकियों को पकड़ने में लगे हुए है। पहलगाव हमले की जांच करने के लिए एनआईए की टीम श्रीनगर पहुंच गई है। पुलवामा हमले के बाद हुए सबसे बड़े हमले में 27 लोग मारे गये। सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि 6 आतंकियों ने पहलगाम आतंकी वारदात को अंजाम दिया। पहले इलाके की रेकी की, फिर फायरिंग की. आतंकियों के पास AK-47 राइफल मौजूद थी, हमले की कमान पाक आतंकी संभाल रहे थे।

J&K के पहलगांव में बड़ा आतंकी हमला,नाम और धर्म पूछकर पर्यटकों को बनाया निशाना, 27 की मौत, कई घायल

जहां टूरिस्ट को आतंकियों ने मारा गिराया है वो जगह पहलगाम से महज 4 किलोमीटर की दूरी पर है। प्राकृतिक सुंदरता की वजह से पर्यटकों की भीड़ आमतौर पर वहां देखी जाती रही है, जिस समय आतंकियों ने टूरिस्ट पर हमला किया, ज्यादातर घुड़सवारी कर रहे थे। सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक, इस घटना को अंजाम देने से पहले बकायदा टूरिस्ट प्लेस की रेकी की गई। अब जांच एजेंसियां आतंकियों ने नए पैटर्न के मुताबिक, इस हमले की जांंच कर रही हैं।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now