अमन साहू के एनकांउटर के बाद अब मयंक सिंह और राहुल सिंह संभालेगा गिरोह, गैंग के 3 शूटर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अमन साहू के एनकांउटर के बाद अब मयंक सिंह और राहुल सिहं संभालेगा गिरोह, गैंग के 3 शूटर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रांचीः गैंगस्टर अमन सिंह की एनकाउंटर में मौत के बाद उसके गिरोह की सफाया करने की तैयारी हो रही है। रांची पुलिस ने गिरोह के तीन शूटर अजय सिंह, समीर बागची उर्फ कल्लू बंगाली और वसीम अंसारी को गिरफ्तार किया है। वही दूसरी ओर उसके गैंग की कमान कौन संभालेगा उसकी घोषणा हो गई है। सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा कर दी गई।

गैंगस्टर अमन साहू के बुढ़मू स्थित घर में मातम, मां-पिता बेसुध, गांव में पसरा हैं सन्नाटा, आतंक की कहानी सुन हो जाएंगे के दंग

Screenshot 2025 03 12 151915
सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए दावा किया गया है कि अमन सिंह के एनकांउटर के बाद अब उसके गिरोह की कमान मयंक सिंह और राहुल सिंह संभालेगा। बुधवार को मयंक सिंह की ओर से एक लंबा चौड़ा पोस्ट भी इस संबंध में किया गया। वायरल हो रहे इस पोस्ट में दावा किया गया है कि अमन साहू को फर्जी एनकांउटर में मार गिराया गया। मयंक सिंह और राहुल सिंह की ओर से किये गये पोस्ट में अमन साहू के बारे में कहा गया है कि वो हमारे भाई शेर थे और शेर रहेंगे।

Screenshot 2025 03 12 152027Screenshot 2025 03 12 152046Screenshot 2025 03 12 152056

अमन साहू का एनकाउंट हुए दो दिन हो गये लेकिन उसके शव को लेकर पलामू उसके परिवार का कोई सदस्य नहीं गया है। मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम के बाद अब भी शव रखा हुआ है। वहीं दूसरी ओर उसके गिरोह के तीन शूटरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रांची पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अमन गैंग के तीनों अपराधी 7 मार्च को रांची के बरियातू थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग की वारदात में शामिल थे या नहीं, इसे लेकर पूछताछ की जा रही है। 7 मार्च को कोयला कारोबारी विपिन मिश्रा पर अमन के तीन शूटरों ने हमला किया था। पुलिस इसी सिलसिले में तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now