Operation Sindoor के बाद ‘रोनी’ वाली पाकिस्तानी एंकर की क्या है सच्चाई? आखिर क्यों और कब निकले आंसू पढ़िए

A Pakistani News Anchor Started Crying on Live TV after India's 🇮🇳 Operation Sindhoor against Pakistan

डेस्कः पहलगाम टेरर अटैक के बाद पाकिस्तान और पीओके में भारतीय सेना द्वारा चलाये गये ऑपरेशन सिंदूर में आतंकवादियों के 9 ठिकाने ध्वस्त कर दिया गया। आतंकी मसूद अजहर के पारिवार के साथ साथ कई आतंकवादी इस एयरस्ट्राइक में मारे गये। भारतीय सेना के इस कार्रवाई के बाद दोनों देशों की ओर से अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही है। एक ओर जहां भारतीय सेना के महिला अधिकारी सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह के वीडियो और तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें उसे भारत की महिला शक्ति का प्रतीक बताया गया है।

मैं कर्नल सोफिया कुरैशी बोल रही हूं…जानिये उस महिला ऑफिसर के बारे में जिसने सबूत दिखाकर पाक को दिखाई औकात
दूसरी ओर पाकिस्तान की एक महिला एंकर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो रोते हुए दिखाई दे रही है। नेटिजन्स कह रहे हैं कि भारत के हवाई हमले में जो पाकिस्तानी ‘मेहमान’ जहन्नुम पहुंच गए, ये मोहतरमा उसी के गम में डूबी हुई है। हालांकि, LIVE DAINIK इस वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

भारत की महिला शक्ति का बज रहा है डंका, सोशल मीडिया पर छा गईं कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर @Incognito_qfs नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को अब तक 7 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि पोस्ट पर आए लोगों के कमेंट्स भी काफी जोरदार हैं। एक यूजर ने कहा, इस मोहतरमा को तो पाकिस्तानी सीरियल में काम करना चाहिए। दूसरे ने लिखा, बस कर बहन कितना ड्रामा करेगी।

जब livedainik.com ने इस वायरल वीडियो की पड़ताल की तो पता चला कि इस एंकर का नाम है फरवा वहीद । ये वीडियो ताजा नहीं है बल्कि उस वक्त का जब गाजा पर इसराइल ने हमला किया था । वीडियो में सियासत टीवी का बैकग्राउंड देखा जा सकता है । जांच में सामने आया कि यह वीडियो 15 अप्रैल 2025 को यूट्यूब पर अपलोड किया गया था, जबकि फरवा वहीद नाम की इस एंकर ने इसे अपने फेसबुक पेज पर 7 नवंबर 2023 को शेयर किया था। उन्होंने कैप्शन में लिखा था कि वह गाज़ा में हो रही हिंसा से दुखी होकर अपने आँसू रोक नहीं सकीं।

https://youtube.com/shorts/30PIbQ9aQbE?si=jGgDf7CB59GhOi__

फरवा वहीद ने वीडियो वायरल होने के बाद अपने फेसबुक अकाउंट से इसकी जानकारी दी और बताया है कि ये वीडियो पुराना है ।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now