डेस्कः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत मां हीराबेन की छवि बिगाड़ने वाले डीपफेक वीडियो विवाद ने बड़ा राजनीतिक रूप ले लिया है। बीजेपी की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस और उसके आईटी सेल के खिलाफ नॉर्थ एवेन्यू थाने में केस दर्ज की है।पुलिस ने यह एक्शन बिहार कांग्रेस के आधिकारिक एक्स हैंडल पर शेयर किए गए पीएम व उनकी मां से जुड़े AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से बने डीपफेक वीडियो को लेकर लिया। यह वीडियो 10 सितंबर को शाम 6.12 बजे पोस्ट किया गया था।इस संबंध में भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली चुनाव सेल के संयोजक संकेत गुप्ता ने पुलिस के पास लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि यह वीडियो न केवल प्रधानमंत्री की व्यक्तिगत और संस्थागत प्रतिष्ठा पर हमला है बल्कि महिलाओं की गरिमा और मातृत्व की पवित्रता पर भी गंभीर चोट है। शिकायतकर्ता ने इसे भारतीय लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों पर सीधा हमला बताया।
पीएम मोदी और उनकी मां के AI वीडियो पर बवाल, बीजेपी हुई कांग्रेस पर आगबबूला, कहा-घटिया मानसिकता
जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीर मानते हुए 13 सितंबर को नॉर्थ एवेन्यू थाने में FIR संख्या 0050 दर्ज की। पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 18(2), 336(3), 336(4), 340(2), 352, 356(2) और 61(2) के तहत FIR दर्ज की। इन धाराओं में मानहानि, फर्जी इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड तैयार करना, अफवाह फैलाना, महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुँचाना और सार्वजनिक अव्यवस्था फैलाने जैसे अपराध शामिल हैं।अपनी शिकायत में भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस द्वारा जारी यह डीपफेक वीडियो न केवल जनता को गुमराह करने का प्रयास है बल्कि यह समाज में भ्रम, नफरत और अशांति फैलाने की सुनियोजित कोशिश है। संकेत गुप्ता ने यह भी कहा कि किसी मां, विशेषकर दिवंगत मां का राजनीतिक लाभ के लिए अपमान करना भारतीय संस्कृति और समाज की संवेदनाओं को ठेस पहुंचाता है।
पीएम मोदी अपनी मां को याद कर हुए भावुक, कांग्रेस की रैली में कहा गया अपशब्द हर मां का अपमान
दिल्ली पुलिस ने जांच की जिम्मेदारी एसआई स्तर के पदाधिकारी को सौंपी है। साथ ही पुलिस ने संबंधित डिजिटल प्लेटफॉर्म से वीडियो और उसके प्रसार की तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।
बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी की दिवंगत मां का एआई से बना कथित वीडियो बिहार कांग्रेस ने 10 सितंबर को अपने ‘एक्स’ हैंडल पर साझा किया था। इस वीडियो में प्रधानमंत्री अपनी दिवंगत मां के बारे में सपना देखते हुए दिखाई दे रहे हैं, जो चुनावी राज्य बिहार में उनकी राजनीति को लेकर उनकी आलोचना कर रही हैं।
केंद्रीय मंत्री के सामने NDA कार्यकर्ता सम्मेलन में खूब चले लात-घूसे, मंत्री सुमित सिंह और पूर्व MLC संजय प्रसाद के समर्थकों में भिड़त
वीडियो को लेकर आलोचना होने पर कांग्रेस नेताओं ने कहा था कि इस वीडियो में प्रधानमंत्री या उनकी मां के प्रति कोई अनादर नहीं दिखाया गया है।


