कॉन्सर्ट में HR हेड संग रोमांस करने वाले CEO पर ऐक्शन,कंपनी ने उठाया बड़ा कदम

कॉन्सर्ट में HR हेड संग रोमांस करने वाले CEO पर ऐक्शन,कंपनी ने उठाया बड़ा कदम

डेस्कः डेटा एनालिटिक्स फर्म एस्ट्रोनॉमर ने अपने सीईओ एंडी बायरन को छुट्टी पर भेज दिया है। कोल्डप्ले कॉन्सर्ट के एक वायरल वीडियो के बाद उनके और एचआर हेड क्रिस्टिन कैबोट के बीच संबंधों को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं। दोनों वायरल वीडियो में कॉन्सर्ट में रोमांटिक अंदाज में दिखाई दिए थे। कंपनी ने बाद में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक बयान जारी कर बताया कि औपचारिक जांच शुरू कर दी गई है। डेटा कंपनी ने स्पष्ट किया कि दोनों अधिकारी कंपनी में बने रहेंगे और उन्हें नौकरी से नहीं निकाला गया है। निदेशक मंडल ने औपचारिक जांच शुरू कर दी है। कंपनी ने कहा है कि हमारे लीडर्स को आचरण में मानक स्थापित करना चाहिए।

चंदन मिश्रा हत्याकांड के 5 शूटर्स कोलकाता से हुए अरेस्ट, पटना पुलिस ने लापरवाही बरतने वाले दारोगा-सिपाही को किया सस्पेंड

कंपनी के एक प्रवक्ता ने पीपल पत्रिका को बताया, “एंडी बायरन के छुट्टी पर जाने के बाद, सह-संस्थापक और चीफ प्रॉडक्ट ऑफिसर पीट डेजॉय वर्तमान में अंतरिम सीईओ के रूप में कार्यरत हैं… हम आने वाले दिनों में आवश्यकतानुसार और जानकारी शेयर करेंगे।”

व्यूज बढ़ाने को सोशल मीडिया पर युवती ने डाली जानवरों संग गंदी रील, सीएम पोर्टल पर शिकायत

एस्ट्रोनॉमर ने क्या कहा?

शुक्रवार को लिंक्डइन पर पोस्ट किए गए एक बयान में, कंपनी ने कहा, “एस्ट्रोनॉमर उन मूल्यों और संस्कृति के प्रति प्रतिबद्ध है जो हमारी स्थापना के समय से ही हमारा मार्गदर्शन करते रहे हैं। हमारे लीडर्स से आचरण और जवाबदेही दोनों में मानक स्थापित करने की अपेक्षा की जाती है।”

कंपनी ने पुष्टि की कि उसके निदेशक मंडल ने इस मामले की आंतरिक जांच शुरू कर दी है। कहा गया है, “निदेशक मंडल ने इस मामले की औपचारिक जांच शुरू कर दी है और हम जल्द ही अतिरिक्त विवरण साझा करेंगे।” अन्य कर्मचारियों को लेकर चल रही अटकलों पर टिप्पणी करते हुए, कंपनी ने स्पष्ट किया, “एलिसा स्टोडर्ड उस कार्यक्रम में मौजूद नहीं थीं और कोई अन्य कर्मचारी वीडियो में नहीं था। एंडी बायरन ने कोई बयान जारी नहीं किया है।

आंतरिक समीक्षा जारी रहने के दौरान, कंपनी ने पारदर्शिता और नेतृत्व की जवाबदेही के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई, लेकिन अब वायरल हो चुके वीडियो में शामिल लोगों की पहचान पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। बता दें कि मैसाचुसेट्स के फॉक्सबरो स्थित जिलेट स्टेडियम में कोल्डप्ले के शो के दौरान रिकॉर्ड किया गया एक वीडियो वायरल हो गया था। इस वीडियो में एक दिग्गज कंपनी के सीईओ और उसी कंपनी की एचआर हेड को किस कैमरे ने रोमांस करते हुए पकड़ लिया था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now