प्रिंसिपल-लाइब्रेरियन के बीच जमकर चले थप्पड़, MP के खरगोन में स्कूल के अंदर टीचरों में मारपीट का वीडियो वायरल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 5, 2025

two-teacher-fight-in-school

डेस्कः मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में प्रिंसिपल और लाइब्रेरियन के बीच बाल खींचने से लेकर थप्पड़ों की बरसात का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए शिक्षा विभाग ने दोनों को सस्पेंड कर दिया है।

एक स्कूल में दो महिला शिक्षिकाओं के बीच मारपीट हो गई। वायरल वीडियो में दिख रही एक महिला स्कूल की प्राचार्य है जबकि, दूसरी महिला स्कूल की लाइब्रेरियन (शिक्षिका) है । हैरानी की बात है कि दोनों ही महिला शिक्षिकाएं अपने पद की मर्यादा भूल गईं।

राजस्थान में MLA जयकृष्ण पटेल 20 लाख रुपये घूस लेते गिरफ्तार, ACB ने नोटों के साथ दबोचा

स्कूल कैंपस के अंदर ही दोनों के बीच बाल खींचने से लेकर जमकर थप्पड़ों की बरसात भी हुई। आरोप है कि एक टीचर ने दूसरी शिक्षिका का मोबाइल फोन जमीन पर फेंक दिया जिससे फोन टूट गया।

वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन की ओर से सख्त ऐक्शन लिया गया है। प्रशासन के आदेश के बाद शिक्षा विभाग ने दोनों टीचरों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने प्राचार्य और लाइब्रेरियन दोनो को ही तत्काल प्रभाव से हटा दिया है।

See also  'घुसपैठिये हों या कोई और, हम सबको 450 रुपए में सिलेंडर देंगे'; कांग्रेस नेता के बयान पर बवाल, भाजपा हमलावर

मामले की जांच जांच की जा रही है। आपको बता दें कि खरगोन जिला मुख्यालय से 8 किमी दूर स्थित शासकीय एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की महिला प्राचार्य प्रवीण दाहिया और शिक्षिका (लाइब्रेरियन) मधुरानी के बीच हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

कानपुर में 6 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, धमाकों से दहला इलाका, 6 जिंदा जले

दोनों टीचरों ने एक-दूसरे पर कई आरोप भी लगाए हैं, जिसकी जांच जारी है। यही नहीं मेडिकल के लिए दोनों को जिला अस्पताल भेजा गया । जहां प्राचार्य दाहिया आईसीयू में भर्ती हो गयीं, और लाइब्रेरियन मधुरानी भी वार्ड में भर्ती हुई हैं ।

इधर मामले की सूचना मिलने पर सहायक आयुक्त प्रशांत आर्या ने स्कूल और जिला अस्पताल पहुंचकर जांच शुरू की। प्रशासन के आदेश पर मामले की जांच कर रिपोर्ट दिल्ली भेजी जाएगी। सूत्रों की बात मानें तो रिपोर्ट के आधार पर प्रिंसिपल और लाइब्रेरियन के खिलाफ सख्त ऐक्शन लिया जा सकता है।

बहन की शादी से पहले भाईयों की उठी अर्थी, विवाह से एक दिन पहले सड़क हादसे में तीन की मौत से पसरा मातम

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now