वैशाली में डबल मर्डर के आरोपी का एनकांउटर, पुलिस गाड़ी पर की थी फायरिंग; पैर में लगी 2 गोली

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 13, 2026

वैशाली में डबल मर्डर के आरोपी का एनकांउटर, पुलिस गाड़ी पर की थी फायरिंग; पैर में लगी 2 गोली

वैशाली: जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के रजासन गांव में बीते रविवार को हुए दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी के साथ सोमवार को पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में आरोपी जगदीश राय को गोली लगी, जिसे आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर में भर्ती कराया गया है। जगदीश राय को दो गोली लगी है। पुलिस वाहन पर भी फायरिंग की गई। दो गोली पुलिस वाहन पर लगी है।
आम के गाछी में छुपा हुआ था आरोपी
जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली की मुख्य आरोपी जगदीश राय बिदुपुर थाना क्षेत्र के दिलावरपुर पूर्वी आम के गाछी में छुपा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस चारों तरफ से घेर लिया। इसी दौरान बदमाशों ने पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में जगदीश राय घायल हो गया।जानकारी के अनुसार रजासन गांव में जमीन और रास्ते को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। बीते रविवार को विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी जगदीश राय ने अपने पिता मुरली राय के साथ मिलकर अपने ही चाचा मुनारीक राय और चचेरे भाई सेना के जवान जितेंद्र कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी।

See also  ट्रेन में पेंट्री कार के कर्मचारियों ने यात्री को पीटा, ज्यादा पैसे में खाना-पानी बेचेन की बेचने में की थी शिकायत

WhatsApp Image 2026 07 13 at 9.46.53 AM 1 1783916853406
जगदीश राय ने फायरिंग शुरू कर दी
एसपी शुभांक मिश्रा और एसडीपीओ सुबोध कुमार के निर्देश पर बिदुपुर थाना पुलिस ने छापेमारी के दौरान रजासन के पास आरोपी को घेर लिया।पुलिस के अनुसार खुद को घिरा देख जगदीश राय ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से वह घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।घटना की जानकारी मिलते ही एसपी शुभांक मिश्रा और एसडीपीओ सुबोध कुमार भी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की समीक्षा की।
जगदीश राय का रहा है आपराधिक इतिहास
पुलिस सूत्रों के मुताबिक घायल आरोपी जगदीश राय का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ हत्या सहित कई संगीन मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस अब उससे पूछताछ कर इस हत्याकांड में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। फिलहाल इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है और स्थिति नियंत्रण में है।
एसपी शुभांक मिश्रा ने बताया कि पुलिस वालों पर गोली चली है, हालांकि किसी पुलिस वालों को गोली नहीं लगी है। पुलिस वहां पर दो गोली लगी है। घायल जगदीश राय का स्थिति सामान्य है। अभी डॉक्टर साहब से बात हुई है। दोनों पैर के घुटने के पास गोली लगी और बाहर निकल गई है। बिदुपुर थाना क्षेत्र में पुलिस आरोपी को पकड़ने गई इसी दौरान फायरिंग हुई है दो गोली पुलिस वाहन में लगी हुई है। अभी हम घटनास्थल के निरीक्षण के लिए निकल रहे हैं।

See also  शत्रुध्न सिन्हा और धीरज साहू ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात, झारखंड में फिल्म निर्माण और फिल्मों की शूटिंग को लेकर हुई चर्चा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now