रांचीः राजधानी रांची के सिल्ली (मुरी ओपी क्षेत्र) में में 17 वर्षीय नाबालिग की दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या करने के मामले के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम भागवत महतो उर्फ भगवान दास है। वह मारदू गांव का रहने वाला है।
पुलिस ने भगवान दास की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि भगवान दास के खिलाफ दुष्कर्म के अलावा पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसकी निशानदेही पर मोबाइल व कपड़े बरामद किया गया है।

उल्लेखनीय है कि गत 18 अक्टूबर की रात युवती मेला घूमकर लौट रही थी।लेकिन वह घर नहीं लौटी. परिजनों ने काफी तालाश की। उसका शव छापरगढ़ा स्थित जंगल में रात के क़रीब 9.35 बजे मिला था।
आरोप है कि मेला से लौटते वक्त रास्ते में ही भगवान दास ने युवती के साथ पहले दुष्कर्म किया, फिर उसकी हत्या गला दबाकर कर दी। हत्या करने के बाद उसने शव को जंगल में फेंक किया और खुद गायब हो गया।
घटना के बाद सिल्ली इलाके में आक्रोश था। पुलिस ने आरोपी का पता लगाने और गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन किया था। एसआईटी ने दो दिनों के भीतर आरोपी भगवान दास को गिरफ्तार कर लिया।
भगवान दास ने पुलिस को बताया है कि उसने फोन करके युवती को बुलाया था। फिर उसके साथ संबंध बनाया और उसकी हत्या कर दी। हालांकि अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि उसने हत्या क्यों की।





