लोहरदगा में ACB की बड़ी कार्रवाई, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल का कैशियर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

लोहरदगा में ACB की बड़ी कार्रवाई, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल का कैशियर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

लोहरदगाः भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी की टीम ने गुरूवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के कैशियर वरूण कुमार को 5000 रुपया रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। एसीबी की टीम ने मिली शिकायत के आधार पर कार्रवाई की है।

धनबाद के DCLR कार्यालय में ACB की छापेमारी, कंप्यूटर ऑपरेटर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

सफेजुल अंसारी की शिकायत पर एसीबी ने वरूण कुमार को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। सफेजुल अंसारी ने रांची एसीबी को शिकायत करते हुए कहा था कि लोहरदगा प्रखंड के अरकोसा नवाटोली आंगनबाड़ी केंद्र भवन के जिर्णोधार और वाल पेटिंग का कार्य उसने 13 मार्च 2023 को किया था। जिसका 3,62,321 रुपया की राशि इसके लिए दी जानी थी। काम पूरा होने के बाद पहला बिल 58721 का भुगतान किया गया। शेष अन्य राशि का भुगतान करने के लिए ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल लोहरदगा में पदस्थापित लेखा लिपिक वरूण कुमार ने 5000 रुपये की डिमांड की थी।

- Advertisement -
LD-advertisement

राष्ट्रपति द्रौपर्दी मुर्मू ने शिबू सोरेन से की मुलाकात, हेमंत और कल्पना से दिशोम गुरू के स्वास्थ्य को लेकर ली जानकारी
शिकायतकर्ता सफेजुल अंसारी रिश्वत देकर भुगतान नहीं पाना चाहते थे, इसलिए उन्होने इसकी शिकायत रांची एसीबी को कर दी। एसीबी ने सत्यापन के बाद वरूण कुमार को 5000 रुपया रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। एसीबी की टीम आगे की कार्रवाई कर रही है।

- Advertisement -
royal-soler-new
Total Views: 0
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now