गिरिडीह में ACB की रेड, सरकारी कर्मचारी प्रदीप गोस्वामी के घर पर छापेमारी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 28, 2025

गिरिडीह में ACB की रेड, सरकारी कर्मचारी प्रदीप गोस्वामी के घर पर छापेमारी

गिरिडीहः धनबाद से आई एसीबी की टीम ने गिरिडीह में सरकारी कर्मचारी प्रदीप गोस्वामी के घर छापेमारी की है। प्रदीप गोस्वामी पहले जिला स्थापना शाखा में पदस्थापित थें, इसके बाद इनका स्थानांतरण पीरटांड प्रखंड कार्यालय में हो गया है।

IMG 20250728 WA0017

ठाकुरगांव थाना प्रभारी ने साले के साथ नशे में धुत होकर की थी मारपीट, पुलिसकर्मी की पिटाई मामले में आया नया मोड़, दूसरे पक्ष ने दर्ज कराई प्राथमिकी

सोमवार की सुबह एसीबी की टीम प्रदीप गोस्वामी के पंजाबी मुहल्ला स्थित उनके घर पर पहुंची और घर को चारों ओर से घेर कर छापेमारी शुरू कर दी हैं। घर के बाहर चारों ओर सुरक्षाबलों के जवानों की तैनाती भी की गयी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदीप गोस्वामी पर पूर्व से भी आय से अधिक संपत्ति का मामला चल रहा है, ऐसे में आज एसीबी की टीम की फिर से छापेमारी से चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। फिलहाल इस संबंध में एसीबी की टीम अभी कुछ भी बताने स इंकार कर रही है, टीम का कहना है की अभी जांच – पड़ताल जारी है। इधर प्रदीप गोस्वामी के घर पर छापेमारी से सरकारी कार्यालयों में काम करने वाले कर्मियों में भी हड़कंप मच गया है।

See also  देवघर एम्स में देर रात बड़ा हादसा, पांच मंजिला इमारत से गिरा MBBS का छात्र, हालत गंभीर
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now