सरायकेला में ACB की कार्रवाईः ग्रामीण विकास विभाग के बड़ा बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 28, 2025

सरायकेला में ACB की कार्रवाईः ग्रामीण विकास विभाग के बड़ा बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

रांचीः भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एसीबी की टीम ने सरायकेला में ग्रामीण विकास विभाग के बड़ा बाबू को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। ग्रामीण विकास विभाग के बड़ा बाबू खेत्र मोहन महतो बीमा का पैसा निकलवाने के नाम पर पैसा मांग रहा था।

विवेक उर्फ प्रयाग मांझी के एनकाउंटर के बाद फरार हुई महिला नक्सली सुनीता मुर्मू ने किया सरेंडर, पिछले एक हफ्ते से जंगल में भटक रही थी
ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल सरायकेला- खरसावां के लिपिक खेत्र मोहन महतो को जमशेदपुर एसीबी की टीम ने सोमवार को दस हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा है। एसीबी ने लिपिक को जिला मुख्यालय के बाहर चाय दुकान पर रिश्वत लेते पकड़ा उसके बाद कार्यालय में लाकर नोटों की गिनती कराई उसके बाद विधिवत हिरासत में लेकर अपने साथ जमशेदपुर एसीबी मुख्यालय ले गई है।

 

आंदोलनकारियों ने CO को बनाया बंधक, अंचल कार्यालय के बाहर जमकर हुई झड़प, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, कई लोग घायल

एसीबी डीएसपी इंद्रदेव राम ने बताया कि लिपिक द्वारा उनके विभाग में अनुकंपा पर नौकरी कर रहे राहुल कुमार नामक कर्मी ने उनके पिता के ग्रुप बीमा का पैसा निकलवाने के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही थी। राहुल कुमार रिश्वत नहीं देना चाहते थे। उन्होंने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो को की थी। उसके बाद एसीबी ने अपना जाल बिछाया और सोमवार को दस हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। एसीबी के इस कार्रवाई के बाद जिला मुख्यालय में हड़कंप मच गया है।।

See also  रांची में दिनदहाड़े आभूषण कारोबारी को अपराधियों ने मारी गोली, लूटपात के दौरान घटना को दिया अंजाम
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now