‘आपको ग्रामीण विकास मंत्री नहीं बनाया, हेमंत सोरेन का पुतला फूंकेंगे’ मंत्री इरफान आंसारी और कार्यकर्ताओं की बातचीत का वीडियो वायरल

'आपको ग्रामीण विकास मंत्री नहीं बनाया, हेमंत सोरेन का पुतला फूंकेंगे' मंत्री इरफान आंसारी और कार्यकर्ताओं की बातचीत का वीडियो वायरल

रांची: झारखंड सरकार में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। अपने विधानसभा क्षेत्र जामताड़ा में कार्यकर्ताओं के बीच बैठे इरफान अंसारी और कार्यकर्ताओं के बीच के संवाद ने राजनीतिक तापमान को गर्म कर दिया है।

झारखंड के 17 जिलों में धुंध, दिन में बढ़ी ठंड; बारिश को लेकर भी IMD का अपडेट
दरअसल, रविवार को इरफान अंसारी जामताड़ा में एक कार्यक्रम में मौजूद थे जहां से कार्यक्रम का लाइव टेलिकास्ट किया जा रहा था। तभी कार्यकर्ता मंत्री इरफान अंसारी को कहता है कि ग्रामीण विकास मंत्रालय हम लोगों को चाहिए, 10 ठो भूमिहार का वोट नहीं है, उसको दे दिया ग्रामीण विकास क्या मतलब है इसका। तब एक दूसरा कार्यकर्ता कहता है कि पुतला जलाएंगे, हेमंत का भी जलाएंगे, मुख्यमंत्री का पुतला जलाएंगे।

क्या सर्व शिक्षा अभियान के जरिए बच्चों को दी जाएगी नौकरी? जानें वायरल दावे की सच्चाई
तभी मंत्री इरफान अंसारी कुर्सी से उठकर कहते है कि ये प्रॉब्लम यहां बोलियेगा या वहां बोलियेगा, यहां कहां बोलते है, वहां बोलिये जहां बोलना है। तभी एक कार्यकर्ता कहता है कि देखियेगा हमलोग 28 को बोलेंगे। इसके बाद लाइव चलने की बात कहकर वीडियो बंद कर दिया जाता है।बाद में विवाद बढ़ने पर वीडियो को डिलीट कर दिया जाता है।

 

क्रिसमस से पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन पहुंचे आर्चबिशप हाउस, झारखंडवासियों की दी पर्व की बधाई और शुभकामनाएं
मंत्री इरफान अंसारी के वायरल वीडियो ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। इस वीडियो के माध्यम से ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधा गया है। हेमंत सोरेन के पिछली सरकार में इरफान अंसारी के पास ग्रामीण विकास विभाग था लेकिन इस बार दीपिका पांडे सिंह को ये मंत्रालय दिया गया है। विवादों में रहने वाले इरफान अंसारी के साथ ये नया विवाद जुड़ गया है। इस वायरल वीडियो को लेकर इरफान अंसारी से जब पूछा गया तो उन्होने कहा कि मैने कुछ भी नहीं कहा है। मैं तो कार्यकर्ताओं के साथ चाय पी रहा था। मैने कार्यकर्ताओं को काफी डांटा। वे लोग अबुआ आवास की मांग कर रहे थे। इस वीडियो को क्रॉप करके किसी ने वायरल किया है। इस वायरल वीडियो को लेकर खड़े हुए विवाद पर इरफान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि कुछ लोग छल कपट करके, मीडिया का सहारा लेकर मेरी छवि को धूमिल करने का प्रयास करते ही रहते हैं। अब तो बाज आये ऐ लोग।लेकिन जनता के दिलों में अपनी मेहनत कर जगह बनाया है।इस से हमें दूर नहीं कर सकते।आपका अपार जनसमर्थन के लिए आपको बहुत-बहुत आभार।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now