डेस्कः बिहार के बक्सर जिले से शिक्षा के मंदिर को कलंकित करने वाली घटना सामने आई है। जिले के डुमरांव प्रखंड स्थिति एक मध्य विद्यालय के दो शिक्षकों पर 12 नाबालिग छात्राओं के साथ दुष्कर्म करने और उसका वीडियो वायरल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने औश्र सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने दोनों आरोपियों की जमकर पिटाई कर दी। घटना पर संज्ञान लेते हुए जिला शिक्षा विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों शिक्षकों को निलंबित कर दिया है।
कई महीनों से कर रहे थे शोषण
बुधवार की देर रात तक बड़ी संख्या में ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कृष्ण ब्रह्म थाने के पास जमा थे। थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि ग्रामीणों से आवेदन ले लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गयी है। बताया जाता है कि दोनों शिक्षक यह शर्मनाक काम पिछले कई दिनों से कर रहे थे। आरोपी शिक्षकों ने छात्राओं को हवस का शिकार बनाने के साथ ही उनका अश्लील वीडियो भी बना लिया था। तीन दिन पहले जब यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ, तब घटना की जानकारी परिजनों और ग्रामीणों को हुई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्यालय पहुंचकर दोनों आरोपित शिक्षकों की घेराबंदी की और उनकी धुनाई कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।
बीइओ की जांच रिपोर्ट पर डीइओ की कार्रवाई
मामला सामने आते ही डुमरांव के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीइओ) सुधांशु कुमार ने तुरंत विद्यालय पहुंचकर मामले की पड़ताल की और प्राथमिक जांच रिपोर्ट जिला शिक्षा पदाधिकारी को भेजी। जिला शिक्षा पदाधिकारी इंद्र कुमार कर्ण के निर्देश पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) द्वारा बुधवार को दोनों शिक्षकों के खिलाफ अलग-अलग निलंबन आदेश जारी किये गये।

दोनों शिक्षकों पर गिरी गाज, अलग-अलग बीआरसी से हुए संबद्ध
इस मामले में दोनों शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उनका मुख्यालय प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी) से संबद्ध किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान दोनों नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता के हकदार होंगे।
आरोपियों पर जल्द होगी कार्रवाई
प्रभारी डीएसपी समीर कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मुझे मिली है। इसकी जांच करवाई जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। टीम लगातार छापेमारी कर रही है।
कार्रवाई के लिए दिये गये निर्देश
पुलिस अधीक्षक शुभम आर्या ने भी बताया कि मामला बहुत गंभीर है। प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करने का निर्देश दिया गया है। इस मामले में जल्द ही दोषियों पर कड़ी कार्रवाई जाएगी।




अभिनेत्री स्वरा भास्कर की ‘पद्मावत’ के जौहर दृश्य पर टिप्पणी को लेकर विवाद, BJP नेता ने पटना में दर्ज कराई शिकायत