बिहार में रेलवे जक्शन पर बजने लगा अश्लील गाना, यात्री हुए हैरान, रेल प्रबंधन पर उठा सवाल

बिहार में रेलवे जक्शन पर बजने लगा अश्लील गाना, यात्री हुए हैरान, रेल प्रबंधन पर उठा सवाल

डेस्कः बिहार की राजधानी पटना जक्शन पर एक बार वहां लगे एलईडी स्क्रीन पर अश्लील फिल्में चलने लगी थी। अब सीवान जक्शन पर ऐसे ही एक असहज स्थिति उत्पन्न हो गई जहां एलईडी स्क्रीन पर तेज आवाज में अश्लील भोजपुरी गाना बजने लगा। घटना के समय प्लेटफॉर्म संख्या-1 सहित अन्य प्लेटफॉर्म पर बड़ी संख्या में यात्री मौजूद थे। महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। अचानक फुल साउंड में गाना बजने से लोग हैरान रह गए और कुछ यात्री शर्मिंदगी महसूस करने लगे।

समस्तीपुर के ज्वेलरी दुकान में करोड़ों की लूट, फायरिंग कर भागे बदमाश,विरोध में सड़क जाम व आगजनी
वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर किया वायरल
यात्रियों के अनुसार स्टेशन परिसर में लगे टीवी स्क्रीन पर एक साथ भोजपुरी गाना बजने लगा। यह स्क्रीन यात्रियों को ट्रेन की जानकारी, सुरक्षा से जुड़े संदेश और विज्ञापन दिखाने के लिए उपयोग की जाती हैं। लेकिन अचानक भोजपुरी गाना बजने से यात्रियों के बीच नाराजगी का माहौल बन गया। कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने रेलवे प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं।
क्या कहना है यात्रियों का?
यात्रियों का कहना है कि रेलवे स्टेशन एक सार्वजनिक जगह है, जहां इस तरह की लापरवाही अनुचित है। अग तकनीकी खराबी थी तो उसे तुरंत ठीक किया जाना चाहिए था। लेकिन काफी देर तक गाना बजता रहा और रेलवे प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगी।स्थिति तब सामान्य हुई जब पूरा गाना खत्म हो गया, जिसके बाद स्क्रीन पर फिर विज्ञापन चलने लगे।

निकाय चुनाव के बाद BJP और JMM की बनने जा रही है सरकार, पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी का दावा
RPF इंस्पेक्टर ने नहीं रिसीव किया फोन
इस मामले में जब आरपीएफ इंस्पेक्टर सुभाष चन्द्र यादव से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। स्टेशन सुपरिटेंडेंट मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं है। घटना के बाद यात्रियों ने स्टेशन पर स्क्रीन संचालन की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। अब देखना होगा कि रेलवे प्रशासन इस मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करता है या नहीं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now