झारखंड में पति ने ने दीवार पर दे मारा नाबालिग पत्नी का सिर, लिव इन में रह रहे थे दोनों

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 13, 2025

पलामू लापता नाबालिग लड़की का शव कुएं में मिला, ऑनर किलिंग की आशंका, कथित प्रेमी से पुलिस की पूछताछ

झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में मंगलवार को एक महिला की उसके पति ने कथित तौर पर हत्या कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को तड़के जोइगीसोल गांव स्थित अपने घर में किसी बात को लेकर दंपति में झगड़ा हुआ और अब्दुल कासिम ने अपनी पत्नी जानकी कुमारी का सिर दीवार पर दे मारा, जिससे उसकी मौत हो गई।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, घर में मची चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ऋषभ गर्ग ने कहा कि आरोपी अब्दुल कासिम को गिरफ्तार कर लिया गया है।

झारखंड को मिलेगी एक और वंदे भारत एक्सप्रेस, रांची से इस शहर का सफर महज 6 घंटे में पूरा होगा

एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि दंपति के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके कारण यह जानलेवा घटना हुई। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि वे पहले से शादीशुदा थे या लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे।

See also  फेरे से पहले आ धमकी दूल्हे की प्रेमिका, बेटे की शादी टूटी तो मां को आया हार्ट अटैक

बताया जाता है कि जानकी कुमारी कथित तौर पर लगभग तीन महीने पहले अब्दुल कासिम के साथ भाग गई थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि भागने की घटना के दौरान पीड़िता कक्षा नौवीं की छात्रा थी। यह पूछे जाने पर कि क्या पीड़िता नाबालिग थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह जांच का विषय है। पुलिस की मानें तो आरोपी अब्दुल कासिम का हमला इतना तेज था कि मौके पर ही पीड़िता जानकी की मौत हो गई।

घर में सो रहे कपल को घसीट कर ले गया, हथौड़ी से हमला कर पति को मार डाला; बिहार में खौफनाक वारदात

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now