रांची के अरगोड़ा में अंचल ऑफिस के पास ट्रांसफार्मर में लगी आग, मच गई अफरा-तफरी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 10, 2025

रांची के अरगोड़ा में अंचल ऑफिस के पास ट्रांसफार्मर में लगी आग, मच गई अफरा-तफरी

रांचीः राजधानी रांची के अरगोड़ा अंचल कार्यालय के पास लगे ट्रांसफार्मर में गुरूवार को अचानक आग लग गई। आग लगने की वजह से ट्रांसफार्मर पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। घटना दोपहर करीब 12 बजे की बतायी जा रही है। ट्रांसफार्मर में आग लगते ही फायर ब्रिगेड को तुरंत इसकी सूचना दी गयी। तत्काल मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। जिससे बड़ी घटना समय रहते टल गयी।

झारखंड के 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कोल्हान में बाढ़ का खतरा, रांची-जमशेदपुर में लगातार हो रही हैं बारिश
आग बुझाने घटनास्थल पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने इस घटना पर कुछ भी कहने से साफ इंकार कर दिया। उधर बिजली विभाग के अधिकारी ने कहा कि केबल के सहयोग से यह आग ट्रांसफार्मर तक पहुंच गया। उन्होंने कहा कि इस ट्रांसफार्मर को जल्द से जल्द बदल दिया जायेगा, जिससे लोगों को कोई परेशानी न हो। इस घटना के बाद से इलाके में पेयजल की आपूर्ति बाधित हो गयी है।

See also  कारोबारी उमाशंकर सिंह से मांगी 5 करोड़ की रंगदारी, राहुल सिंह गैंग ने मैसेज भेजकर धमकाया
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now