डेस्कः यूपी के बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी (बीयू) से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब बीएससी के एक छात्र ने एक-एक कर अपने सारे कपड़े उतार दिए और निर्वस्त्र होकर कैंपस में खड़ा हो गया। इससे हड़कंप मच गया और छात्र वीडियो बनाने लगे। छात्राएं भागीं और सुरक्षा कर्मचारी को सूचना दी। कर्मियों ने छात्र को किसी तरह कपड़े पहनाकर अस्पताल में भर्ती कराया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि Live Dainik इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
SBI के ग्राहकों के लिए जरूरी जानकारी, 4 सितंबर को घंटों बंद रहेगा Mobile Banking सर्विस, जान लें Time वरना होगी मुश्किल
कोतवाली मोठ थाना क्षेत्र के रहने वाले 20 वर्षीय युवक बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में बीएससी का छात्र है। वह कॉलेज में काफी गुमसुम रहता था। मंगलवार को वह होटल मैनेजमेंट एवं फैशन डिजाइनिंग कोर्स कैंपस और लाइब्रेरी चौराहा के करीब पहुंचा। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता उसने शरीर पर पहने हुए सभी कपड़े उतार दिए और निर्वस्त्र खड़ा हो गया। किसी ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। सूचना पर सिक्योरिटी गार्ड, चीफ प्रॉक्टर आरके सैनी और कर्मचारी वहां पहुंचे। छात्र को कपड़े पहनाकर पहले दफ्तर लाए फिर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। बुधवार शाम को उसके परिजन बेहतर इलाज के लिए छात्र को लेकर ग्वालियर चले गए।
बिना कपड़ों के सो रही महिला को सफाई कर्मियों ने देखा, पता चलने पर दंपत्ति कर दी यह डिमांड
इस मामले में चीफ प्रॉक्टर आरके सैनी ने बताया कि बीएससी का छात्र मानसिक रूप से बीमार रहता था। बुधवार को उसकी ऐसी हरकत के बाद परिजन इलाज के लिए उसे लेकर ग्वालियर चले गए। परिजनों ने भी माना कि वह मानसिक रूप से परेशान था। लेकिन इतना ज्यादा था, यह पता नहीं था।











