- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

स्कूल में बंदूक लेकर घुसा छात्र, करने लगा अंधाधुंध फायरिंग, अबतक 10 छात्रों की मौत

स्कूल में बंदूक लेकर घुसा छात्र, करने लगा अंधाधुंध फायरिंग, अबतक 10 छात्रों की मौत

डेस्कः ऑस्ट्रिया के दूसरे सबसे बड़े शहर ग्राज में एक दिल दहलाने वाली घटना मंगलवार को हुई। ग्राज के एक स्कूल में छात्र बंदूक लेकर घुसा और अंधाधुंध फायरिंग करने लगा। इस घटना में अबतक 10 छात्रों की मौत होने की खबर आ रही है। हमलावर छात्र ने छात्रों पर गोली चलाने के बाद खुद को भी गोली मार ली जिसमें उसकी मौत हो गई।

झारखंड हाईकोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट पर लगाई रोक, 6 अगस्त तक निचली अदालत में पेश होने का आदेश

यूके मीडिया इंडिपेंडेंट ने ऑस्ट्रियाई राज्य मीडिया ORF के हवाले से बताया कि संदिग्ध, जो कथित तौर पर स्कूल का ही एक छात्र था, उसने गोलीबारी के बाद आत्महत्या कर ली। इस घटना ने स्कूल के छात्रों और शिक्षकों के बीच भय और दहशत का माहौल पैदा कर दिया। ऑस्ट्रिया प्रेस एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक ग्राज़ शहर के मेयर ने बताया कि इस फायरिंग में 7 छात्र सहित 10 लोगों की मौत हुई है।ऑस्ट्रियाई ब्रॉडकास्टर ओआरएफ ने गृह मंत्रालय के हवाले से बताया कि मंगलवार को दक्षिण-पूर्वी ऑस्ट्रिया में एक स्कूल में हुई गोलीबारी में कई लोगों की मौत हो गई, जिसमें संदिग्ध हमलावर भी शामिल है।

See also  रांची रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की छत पर चढ़ा युवक, हाईटेंशन तार की तार के चपेट में आया

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now