रांची के जोन्हा फॉल के पास तेज रफ्तार कार दुकान में घुसी, ड्राइवर पर नशे में होने का आरोप, गाड़ी के अंदर मिली बीयर की बोतल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 12, 2026

रांची के जोन्हा फॉल के पास तेज रफ्तार कार दुकान में घुसी, ड्राइवर पर नशे में होने का आरोप, गाड़ी के अंदर मिली बीयर की बोतल

रांची :अनगड़ा थाना क्षेत्र में रविवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब ‘ पुलिस’ का बोर्ड लगी एक तेज रफ्तार कार रांची–मूरी रोड पर जोंहा फॉल के समीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित दुकान में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दुकान का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि कुछ ही पल पहले वहां मौजूद लोग हट गए थे, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार बेहद तेज रफ्तार में थी और चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। स्थानीय लोगों का आरोप है कि चालक नशे की हालत में था। हालांकि पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच जारी है।गाड़ी के अंदर मिली बीयर की बोतल मिली है।


घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। कार पर ' पुलिस' का बोर्ड लगा होने के कारण मामला और भी चर्चा का विषय बन गया। सूचना मिलते ही अनगड़ा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और चालक को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई।

See also  Jharkhand में 2 माह में शुरू होगी शिक्षक बहाली की प्रक्रिया, JPSC ने हाईकोर्ट में दायर किया शपथपत्र
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now