एक बेटा नहीं सह सकता; BJP MLA सीपी सिंह को इरफान अंसारी का भावुक पत्र, कहा- नहीं मिल रहा सम्मान

IRFAN_ANSARI_ON_CP_SINGH

रांचीः झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री और कांग्रेसी नेता इरफान अंसारी ने रांची के भाजपा विधायक सीपी सिंह के नाम पर सोशल मीडिया पर एक खुला पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने सिंह को पितातुल्य और सच्चा मार्गदर्शक बताते हुए भाजपा में हो रहे उनके अपमान की ओर उनका ध्यान आकृष्ट किया। इस सार्वजनिक पत्र में अंसारी ने दावा किया कि अपनी जाति की वजह से सिंह को भाजपा में वह सम्मान नहीं मिल रहा, जिसके वह हकदार हैं।

इसी वजह से ना तो उन्हें नेता प्रतिपक्ष बनाया गया और ना ही प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। अंसारी ने यहां तक कहा कि यह सब देखकर एक बेटे के लिए चुप रहना कठिन हो जाता है। पत्र के अंत में अंसारी ने सिंह के अपमान को झारखंड के साथ-साथ राजनीति का भी अपमान बताया और यह कहकर उन्हें उकसाने की कोशिश की कि जहां सम्मान न मिले, वहां रुकने का क्या मतलब।

बिहार विधानसभा चुनाव नवंबर के पहले हफ्ते में संभव, आयोग से बोली JDU- छठ बाद तुरंत हो इलेक्शन

अपने पत्र की शुरुआत में इरफान अंसारी ने सिंह को संबोधित करते हुए लिखा, ‘आदरणीय रांची विधायक सीपी बाबू, मैं आपको वर्षों से जानता हूँ – पार्टी कोई भी रही हो, मैंने हमेशा सच्चाई का साथ दिया है और आपने भी मुझे अपने बेटे जैसा स्नेह और मार्गदर्शन दिया है। राजनीति के सफर में आपने मुझे न सिर्फ़ रास्ता दिखाया, बल्कि कई बार आईना भी, जो एक सच्चे मार्गदर्शक की पहचान होती है। लेकिन आज जब मैं देखता हूँ कि भारतीय जनता पार्टी जैसे संगठन में भी आपको वह सम्मान नहीं मिल रहा, जिसके आप वास्तविक अधिकारी हैं – तो दिल से दुख होता है।’

आगे अंसारी ने कई उदाहरण देते हुए यह साबित करने की कोशिश की कि भाजपा में सिंह के साथ नाइंसाफी हो रही है और जानबूझकर उनका अपमान किया जा रहा है। उन्होंने लिखा, ‘क्या यह सिर्फ़ विचारधारा का मामला है? या फिर सवाल यह है कि कहीं सवर्ण जाति का होना ही आपके सम्मान में बाधा बन गया है? क्या झारखंड भाजपा अब सवर्ण समाज को हाशिए पर रखना चाहती है? आपको नेता प्रतिपक्ष बनना चाहिए था– नहीं बनाया। आपको प्रदेश अध्यक्ष बनना चाहिए था– नहीं बनाया। यह सब देखकर लगता है कि जानबूझकर आपकी उपेक्षा की जा रही है। और यह सब मेरी आंखों के सामने हो रहा है, तो चुप रहना कठिन हो जाता है।’

डेटिंग ऐप पर मिली लड़की से होती थी घंटो वीडियो काल पर बातें, प्यार का इजगार कर ठगे 73 लाख रुपये

इसके बाद अंसारी ने भाजपा पर सिंह को दरकिनार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक बेटा यह सब होते हुए नहीं देख सकता। उन्होंने लिखा, ‘मैं कांग्रेस में हूं, आप भाजपा में हैं– विचारधारा अलग हो सकती है। पर रिश्ता तो वही है– बेटे का। और एक बेटा देखकर नहीं सह सकता कि जिस व्यक्ति ने पार्टी को जीवन दे दिया, उसे ही आज पार्टी दरकिनार कर दे। अब बहुत हो गया। जहां सम्मान न मिले, वहाँ रुकने का क्या मतलब? आपका सम्मान मेरे लिए सर्वोपरि है। आप जैसे अनुभवी, विचारशील और जमीन से जुड़े नेता का अपमान केवल झारखंड ही नहीं, राजनीति का भी अपमान है। आपका- डॉ. इरफान अंसारी’

झारखंड में कांग्रेस जिलाध्यक्षों की घोषणा, कुमार राजा रांची महानगर, ममता देवी रामगढ़ और भूषण बाड़ा सिमडेगा को सिमडेगा की जिम्मेदारी

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now