रामगढः जिले में अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। पतरातू थाना क्षेत्र में रेलवे ओवरब्रिज निर्माण का कार्य कर रही एमजी कंस्ट्रक्शन कंपनी के गेट पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है। इस घटना के बाद दहशत का माहौल है।
हजारीबाग के महिला थाना परिसर में नर्स ने खाया जहर, न्याय न मिलने से मानसिक रूप से टूटी थी युवती
प्रत्यक्षदर्शियों और मौके पर तैनात सुरक्षा गार्ड के अनुसार, बाइक पर सवार नकाबपोश दो अपराधी कंपनी के गेट पर पहुंचे और भीतर घुसते ही अचानक एक राउंड फायरिंग की। गोली चलने के बाद दोनों अपराधी जयनगर की ओर फरार हो गए।
रामगढ़ के पतरातू में एमजी कंस्ट्रक्शन के गेट पर हथियारबंद अपराधियों ने की फायरिंग@RamgarhPolice #JharkhandNews pic.twitter.com/s9Tc6RpB5s
— Live Dainik (@Live_Dainik) January 4, 2026
रांची समेत झारखंड के कई जिलों में ठंड और कोहरे का प्रकोप, दिन में छाये रहेंगे बादल, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
बताया जा रहा है कि फायरिंग का उद्देश्य इलाके में भय फैलाना और रंगदारी से जुड़ा दबाव बनाना है। इस वारदात की जिम्मेदारी (आजाद सरकार )राहुल सिंह गैंग ने ली है।
घटना की सूचना मिलते ही पतरातू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही फरार अपराधियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।




