विदिशा में कचरे से खाना खा रही लड़की का हैरान कर देने वाला VIDEO वायरल; बरसी कांग्रेस

MP_Vidisha_Viral_Video

डेस्कः मध्य प्रदेश के विदिशा जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में एक लड़की कचरे के ढेर से खाना निकाल कर खाती नजर आ रही है। हालांकि लाइव दैनिक इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

राज्य सरकार जनता के लिए जब करोड़ों की कल्याणकारी योजनाएं चलाने का दावा करती हैं विदिशा की यह तस्वीर सिस्टम पर बड़ा सवाल खड़ा कर रही है। कांग्रेस ने इसको लेकर राज्य सरकार के साथ ही भाजपा को निशाने पर लिया है।

कांग्रेस ने इस घटना को लेकर भाजपा, राज्य सरकार और विदिशा से सांसद केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से सवाल दागे हैं। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने वीडियो को लेकर कहा कि यह केवल एक तस्वीर नहीं बल्कि मध्य प्रदेश सरकार की व्यवस्था और शासन की विफलता का प्रतीक है।

पाकिस्तान में है ‘दुल्हन बाजार’, लगती है लड़कियों की बोली; सस्ते दाम में खरीदते हैं चीनी

जीतू पटवारी ने आगे कहा कि अभी दो दिन पहले ही राहुल गांधी ने मिड डे मील की हैरान कर देने वाली तस्वीर रखी थी जिसमें बच्चों को कागज पर खाना परोसा जा रहा था। उस समय देश स्तब्ध रह गया था। यह संयोग नहीं मध्य प्रदेश सरकार की सच्चाई है। मध्य प्रदेश फिर बीमारू राज्य की श्रेणी में पहुंच रहा है। मध्य प्रदेश शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और सुरक्षा जैसे मोर्चों पर पिछड़ रहा है। वहीं सरकार प्रचार पर फोकस कर रही है।

यह वीडियो विदिशा जिला मुख्यालय से कुछ किलोमीटर दूर का बताया जा रहा है। मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यह तस्वीर पूरे मध्य प्रदेश का आइना है। मध्य प्रदेश में विकास के दावे आसमान छू रहे हैं लेकिन चीख कचरे से रोटी तलाशती भूख की गूंज रही है।

विडंबना देखिए यह वही विदिशा है जहां से पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान चुन कर आए हैं। यहां से सत्ता के गलियारों में सुशासन की कहानियां सुनाई जाती हैं लेकिन गरीबी, भूख और बेबसी आम लोगों की तकदीर बन गई है।

घर से बाहर निकलते ही उड़ रहा सारा डेटा और फोटो-वीडियो डिलीट कर रहे हैकर्स, कहां हो रहा ऐसा

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now