पटना में विधायक के नाम से फोन कर दो करोड़ की मांगी रंगदारी, दहशत में बैटरी कारोबारी

पूर्व नक्सली से मांगी गई 25 लाख की रंगदारी, PLFI जोनल कमांडर के नाम से आया था फोन

पटना के चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक बैटरी कारोबारी से दो करोड़ की रंगदारी मांगी गई है। फोन एक विधायक के नाम से आया था, जिसमें कहा गया कि रंगदारी देनी होगी अन्यथा खामियाजा भुगतना होगा। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस छानबीन में जुट गई है। मुन्नाचक निवासी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि सबसे पहले रंगदारी मांगने का कॉल उसके पिता सुरेंद्र कुमार सिन्हा के मोबाइल पर 16 नवंबर को आया था। तब पिता ने रॉग नंबर बोलकर कॉल काट दिया था।

श्रीराम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वजा फहराएंगे पीएम मोदी, जानें कैसे चला मंदिर बनाने का आंदोलन

फिर बाद में उसी नंबर से पिता के मोबाइल नंबर पर दूसरी बार 22 नवंबर को कॉल आया। तब मेरी पत्नी ने उठाया था। फोन करने वाले ने कहा कि मैं तुम्हारे पति यानी सुरेंद्र सिन्हा के बेटे का अपहरण करने जा रहा हूं। इसके बाद 23 नवंबर को मेरे मोबाइल पर फोन किया। उसने अपना नाम सुमित सिंह बताया। उसने कहा कि सगुना मोड़ के पास मॉल बनवा रहे हो तो रंगदारी देनी होगी।

यदि दो करोड़ नहीं मिला तो जान से मार देंगे। आशीष ने फोन करने वाले को समझाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि वह एक बैटरी और स्पेयर पार्ट्स का कारोबारी है। इतना पैसा कहां से देंगे। लेकिन उसने उनकी एक नहीं सुनी।

दिल्‍ली में 50% स्‍टाफ वर्क फ्रॉम होम,बढ़ते प्रदूषण को लेकर सरकार का फैसला

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now