फ्लाइट में चोरी करते पकड़ा गया यात्री, लोगों ने लगाई जमकर लताड़, वीडियो इंटरनेट पर वायरल

प्लाइट में चोरी करते पकड़ा गया यात्री, लोगों ने लगाई जमकर लताड़, वीडियो इंटरनेट पर वायरल

डेस्कः ट्रेनों में अक्सर रेल संपत्ति की चोरी या फिर यात्रियों के सामानों की चोरी की घटनाएं अक्सर सुनने को मिलती है। प्लेन में यात्रा करने के दौरान इस तरह की घटनाएं हो ऐसा सुनने या जानने को नहीं मिलता है। माना जाता है कि प्लेन में यात्रा करने वाले यात्री समझदार और जिम्मेदार होते है। लेकिन इंटरनेट पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसने सबको हैरान कर दिया।

खान सर की पार्टी में 16 साल के लड़के की डाइट देखकर सब हैरान, 25 मछली का मुडा, 30 लेग पीस और 70 रोटी..
प्लेन में यात्रा के दौरान एक यात्री आपात स्थिति में लोगों की जान बचाने वाले लाइफ जैकेट चुराते रंगे हाथ पकड़ा गया। दूसरे सह यात्री ने उसे ऐसा करते देखा इसके बाद अन्य यात्रियों ने उसे जमकर लताड़ लगाई। इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर @travel.instaagram नाम के हैंडल ने पोस्ट किया है, जिसे अब तक 70 हजार से ज्यादा व्यूज और 1 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स एक अन्य पैसेंजर से कहता है, भैया, ये सही नहीं है, जरा बैग खोलिए। जब पैसेंजर अनमने तरीके से बैग खोलता है, तो उसमें से एक लाइफ जैकेट निकलती है। लाइफ जैकेट मिलने के बाद वीडियो में शख्स कहता है, ये किसी की जान बचाने के लिए होती है और आप इसे चुराकर ले जा रहे हो। ये चीजें सही नहीं हैं। जवाब में पैसेंजर लापरवाही से कहता है, रखो न यार। इस पर शख्स उसे फटकारते हुए कहता है, इसीलिए आपके बैग से निकाला, क्योंकि ये गलत है।

 

पटना-दिल्ली एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज झटकों के बाद मचा हड़कंप, लैंडिंग से पहले टला बड़ा हादसा
इस घटना ने सोशल मीडिया पर लोगों को नाराज़ कर दिया है। एक यूजर ने लिखा, ट्रेन वाली हरकतें प्लेन में क्यों कर रहे हो भाई? दूसरे ने तंज कसते हुए कहा, इसको लगा होगा रेनकोट है, फ्री में ले जाऊं। एक अन्य ने लिखा, ये तो सिविक सेंस की सरेआम बेज्जती है। बता दें कि फ्लाइट से लाइफ जैकेट चोरी करना एक गंभीर अपराध है। DGCA (Directorate General of Civil Aviation) और एयरलाइन्स की नियमावली के अनुसार, यह सुरक्षा उल्लंघन है और इसके लिए ₹50,000 तक का जुर्माना या जेल की सजा भी हो सकती है। हालांकि, यह वीडियो इंडिगो फ्लाइट का बताया जा रहा है, लेकिन घटना किस रूट या फ्लाइट की है, इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now