पटनाः दीघा गोलंबर पर शुक्रवार की शाम निजी कंपनी के एजीएम की चलती कार से अचानक धुंआ उठने लगी। वह कार रोककर बाहर निकले और जब तक उसे बुझाने का प्रयास करते कार आग का गोला बन गई। घटना की सूचना मिलते ही पास में मौजूद यातायात थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई।पुलिस और स्थानीय लाेगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया। थोड़ी देर में दमकल की गाड़ी भी पहुंच गई, लेकिन तब तक कार जलकर चुकी थी। शुक्र है कार सवार सुरक्षित थे। गांधी मैदान यातायात थानाध्यक्ष ने बताया कि कार सवार सुरक्षित बाहर निकल चुके थे।
Pappu Yadav को 35 साल पुराने मामले में पटना पुलिस ने किया गिरफ्तार, धोखाधड़ी का है मामला
पुलिस की मानें तो कार में एक निजी कंपनी के एजीएम सवार थे। वह दीघा में ही कार्यरत हैं। शाम करीब साढ़े बजे वह अपनी कार से जक्कनपुर थाना क्षेत्र के विग्रहपुर स्थित घर लौट रहे थे। जैसे ही वह कार से दीघा गोलंबर पर पहुंचे, इंजन से धुंआ उठने लगा।
नीतीश कैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर मुहर,सड़क हादसे के आश्रितों को मिलेंगे 4 लाख रुपये
दमकल की गाड़ी पहुंची और आग को बुझाया
यह देखकर वह कार को साइड कर रोक दिए। वह कार से बाहर निकले और जब तक पानी की तलाश करते कार से आग की लपटे उठने लगी। थोड़ी दूरी पर मौजूद यातायात थाने की पुलिस भी दौड़कर पहुंच गई। फायर विभाग को सूचना देने के बाद वह खुद ही बाल्टी से पानी की बौछार दिए, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। दमकल की गाड़ी पहुंची और आग को बुझाया गया।
पूर्व में भी कार में लग चुकी है आग
सितंबर 2025: वैशाली के गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र में कार में अचानक लगी आग।
नवंबर 2025 नालंदा में एनएच-20 पर एक चलती कार अचानक आग लग गई।
दिसंबर 2025: जेपी गंगा पथ एक डॉक्टर की कार में आग लग गई थी।
दिसंबर 2025: राजा बाजार में एक खड़ी कार में अचानक आग लग गई।
जनवरी 2026: एयरपोर्ट के पास खड़ी कार में आग लग गई थी।
दिसंबर 2025: गर्दनीबाग के पुलिस कालोनी में गाड़ियां खड़ी कार में आग
जनवरी 2026: रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र में एक कार में आग लग गई थी।
जनवरी 2026: दीघा में जेपी सेतु के पास नई कार में आग लग गई थी।
जनवरी 2026: अटल पथ पर एक चलती एम्बुलेंस में अचानक आग लग गई।
फरवरी 2026: नेहरू पथ फ्लाईओवर पर चलती कार में आग लग गई थी।
फरवरी 2026: दीघा गोलंबर पर चली कार से धुआं उठा और आग लग गई।




