रांची में दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, 9 जून को पुलिस ने आरोपी को किया था गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 13, 2026

रांची में दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, 9 जून को पुलिस ने आरोपी को किया था गिरफ्तार

रांचीः बेड़ो थाना क्षेत्र में दुष्कर्म पीड़ित 17 साल की लड़की ने शुक्रवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने हाल ही में बेड़ो थाने में दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस ने 9 जून को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
लड़की के परिजनों ने पुलिस को बताया कि वे लोग शुक्रवार सुबह खेत की ओर गए थे। सुबह लड़की करीब 10 बजे खेत से लौटे तो वह फांसी पर लटक रही थी। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर उत्तम उपाध्याय व थाना प्रभारी मो. कफील अहमद पुलिस टीम के साथ पहुंचे। शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भिजवाया। घटनास्थल का मुआयना करने के बाद आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली। लेकिन आत्महत्या का कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया। इस संबंध में बेड़ो थाने में यूडी केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

See also  SAC का शीर्ष कमांडर अजय महतो उर्फ मोछू गिरफ्तार, गिरिडीह SP ने कहा-अब मुख्यधारा में लौटे बाकी नक्सली
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now