इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर नाबालिग को भगाया, 1 महीने तक करता रहा सामूहिक दुष्कर्म, 2 गिरफ्तार

पटना में मेडिकल छात्र पर यौन शोषण का आरोप, लिव-इन-पार्टनर ने दर्ज कराया मामला, युवक ने दूसरी लड़की से कर ली शादी

नोएडा फेज वन थाना क्षेत्र के सेक्टर 15 से 30 सितंबर को लापता हुई एक किशोरी को इंस्टाग्राम पर दोस्त बनाकर एक युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया। उसे एक महीने तक दिल्ली के अशोक नगर स्थित अपने दोस्त के कमरे में छिपाकर रखा। उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने अशोक नगर बॉर्डर के पास से आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, नोएडा के सेक्टर 15 में रहने वाला यह व्यक्ति प्रेस में काम करता है। वह और उसकी पत्नी 30 सितंबर को काम पर गए थे। उसकी 15 वर्षीय बेटी, जो कक्षा 9 में पढ़ती है, घर से लापता हो गई। उसने फेज वन थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई और दो युवकों पर बेटी के अपहरण का शक जताया। पुलिस युवती और आरोपियों की तलाश कर रही थी।

रांची में कफ सीरप के लिए डॉक्टर की हत्या, गांव वालों ने एक आरोपी वारिस अंसारी को पकड़ा

पुलिस ने शनिवार को अशोक नगर बॉर्डर के पास से दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी अमित कुमार मान ने बताया कि आरोपियों की पहचान बुलंदशहर के सिकंदराबाद के भोखेड़ा गाँव निवासी यथार्थ भाटी और हरदोई की गुप्ता कॉलोनी निवासी यश गुप्ता के रूप में हुई है।

पुलिस ने लड़की को आरोपियों के कमरे से सकुशल बरामद कर लिया। मेडिकल जांच के बाद मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज बयान में बताया गया कि यथार्थ भाटी और यश गुप्ता ने उसके साथ बलात्कार किया था। पूछताछ में पता चला कि यथार्थ और यश दोनों एक फैक्ट्री में काम करते हैं और दोस्त हैं।

यथार्थ की कुछ समय पहले इंस्टाग्राम पर लड़की से दोस्ती हुई थी। 30 सितंबर को वह उसे प्रेम जाल में फंसाकर अपने साथ ले गया। उसने लड़की को यश के कमरे में छिपाकर रखा। इस बीच, पुलिस ने सामूहिक बलात्कार और पॉक्सो अधिनियम की धाराएं भी मामले में जोड़ दी हैं।

धनबाद के कृषि बाजार में फायरिंग, मारपीट कर अपराधियों ने व्यवसायी से की लूटपाट

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now