कड़िया मुंडा से पुलिस अधिकारी बनकर दी धमकी, फोन पर मांगी रंगदारी, थाने में मामला दर्ज

कड़िया मुंडा से पुलिस अधिकारी बनकर दी धमकी, फोन पर मांगी रंगदारी, थाने में मामला दर्ज

खूंटीः बीजेपी के पूर्व सांसद और पद्मभूषण से सम्मानित कड़िया मुंडा को अज्ञात अपराधी ने पुलिस अधिकारी बनकर धमकाया है। राज्य के बड़े आदिवासी नेता कड़िया मुंडा को फोन पर पुलिस अधिकारी बनकर रंगदारी मांगी गई है।

रांची समेत 13 जिलों में शीतलहरी, येलो अलर्ट जारी, अगले तीन दिन और गिरेगा पारा
कड़िया मुंडा के निजी सहायक डॉ. निर्मल सिंह ने बताया कि मोबाइल नंबर 8208746581 से कड़िया मुंडा के नंबर 9431108685 पर बार-बार कॉल आ रहे हैं। कॉल करने वाला खुद को पुलिस अधिकारी बताते हुए पैसे की मांग कर रहा है और धमकी भी दे रहा है।

जमशेदपुर के गालूडीह में उपमुखिया पति और बीजेपी नेता की हत्या, पहचान पूछकर मारी गोली
डॉ. निर्मल सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी साझा की है। उन्होंने मामले को लेकर पुलिस व मुख्यमंत्री कार्यालय को टैग किया। उन्होंने कहा कि कड़िया मुंडा अस्वस्थ चल रहे हैं।ऐसे में इस तरह कॉल से वे मानसिक रूप से परेशान हो रहे हैं। इन दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो।

दो घंटे में नामांकन, एक घंटे में स्क्रूटनी और नाम वापसी, इस तरह BJP प्रदेश अध्यक्ष का हो जाएगा चुनाव
एसपी मनीष टोप्पो ने इस मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि डॉ. सिंह की शिकायत पर रांची के साइबर थाने में FIR दर्ज हो चुकी है। मामले में जांच तेजी से चल रही है। रंगदारी मांगने वाले को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस इस साइबर अपराध की गहन जांच में जुटी है। बता दें कि कड़िया मुंडा वरिष्ठ भाजपा नेता के साथ लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं. वे खूंटी से पूर्व सांसद भी रहे हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now