- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

झारखंड में चार IPS अधिकारियों का तबादला, कार्मिक प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने जारी की अधिसूचना

झारखंड में 42 IPS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के SP बदले गए

रांची: लोकसभा चुनाव खत्म होने के साथ ही राज्य में प्रशासनिक फेरबदल शुरू हो गया है। राज्य में चार आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। कार्मिक प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग ने इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी है।केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटे आईपीएस अधिकारी को भी नयी जिम्मेदारी दी गयी है।

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटे आईपीएस अधिकारी क्रांति कुमार गड़देशी को पुलिस महानिरीक्षक दुमका बनाया गया है।वहीं भारत चुनाव आयोग के द्वारा हटाए गए अजीत पीटर को दोबारा देवघर का एसपी बनाया गया है। आईपीएस अधिकारी अनेप्पू विजयलक्ष्मी को आईजी ट्रेनिंग की जिम्मेदारी मिली है। राकेश रंजन को रांची में एसपी जैप वन की जिम्मेदारी दी गयी है।

See also  मुख्यमंत्री ने पूर्व डीएसपी बर्नाड किचिंगिया को श्रद्धांजलि दी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now