बिहार-झारखंड के बॉडर पर भारी संख्या में लैंड माइंस बरामद, पलामू-औरंगाबाद पुलिस ने नक्सलियों के मंसूबे को किया नाकाम

बिहार-झारखंड के बॉडर पर भारी संख्या में लैंड माइंस बरामद, पलामू-औरंगाबाद पुलिस ने नक्सलियों के मंसूबे को किया नाकाम

पलामूः नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस को मंगलवार को एक बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने बिहार-झारखंड की सीमा पर भारी मात्रा में लैंड माइंस बरामद किया है। इस लैंड माइंस को माओवादियों ने एक गुफा में छुपाकर रखा हुआ था।

सरना धर्म कोड लागू हुए बिना नहीं होने देंगे जातिगत जनगणना, 9 मई को होगा आंदोलन, JMM महासचिव विनोद पांडे का बड़ा बयान
पलामू पुलिस को सूचना मिली थी कि माओवादियों का टॉप कमांडर रहे संदीप यादव (मृत) और 15 लाख के इनामी माओवादी कमांडर निदेश यादव ने गया के छकरबंधा में पचरूखिया के इलाके में हथियार और विस्फोटक छुपाकर रखा हुआ है। इसके बाद पलामू के अभियान एसपी राकेश कुमार सिंह ने इंटर स्टेट अभियान शुरू किया जिसमें औरंगाबाद जिले की पुलिस भी शामिल थी। सर्च अभियान में छकरबंधा के पचरुखिया में पहाड़ की एक गुफा से आधा दर्जन से अधिक लैंडमाइंस और विस्फोटक बरामद किए गए।

jh pal 03 revover of naxal breaking 7203481 06052025200435 0605f 1746542075 341

MGM अस्पताल में हुए हादसे के बाद सरकार का बड़ा फैसला, सभी पुराने अस्पतालों का होगा कायाकल्प,’कंडेम’ हो चुके भवन होंगे ध्वस्त

पलामू SP रीष्मा रमेशन ने बताया कि सर्च अभियान में लैंड माइंस और विस्फोटक बरामद हुआ है, सर्च अभियान में पलामू और बिहार पुलिस की टीम शामिल थी।अभियान में शामिल पुलिस और सुरक्षाबलों को मौके से एक अलमारी भी बरामद मिली है। इसमें माओवादी अपना कैश छिपा कर रखते थे। यह अलमारी 25 लाख के इनामी माओवादी सह पीएलजीए के टॉप कमांडर संदीप यादव है। 2023 में संदीप यादव की मौत हो गई थी। संदीप के बाद इलाके में 15 लाख का इनाम नितेश यादव कमान संभाल रहा है।इस सर्च अभियान में सीआरपीएफ, झारखंड जगुआर, बिहार की एसटीएफ, पलामू पुलिस एवं औरंगाबाद पुलिस शामिल है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now