डेस्कः झारखंड-छत्तीसगढ़ बॉडर पर शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। सिमडेगा जिले से सटे करडेगा घाटी में तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में 5 महीने का बच्चा समेत पांच लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना में 37 बस सवार घायल हो गए। मृतक और घायलों में सिमडेगा और छत्तीसगढ़ के निवासी शामिल है।

रांची में पासपोर्ट ऑफिस उड़ाने की मिली धमकी, पुलिस मुख्यालय और SSP को आया ईमेल
शुक्रवार को हुए इस बस हादसे में सिमडेगा की रहने वाल सम्पति देवी, दिगेश्वर और 5 महीने का बच्चा धनश्याम की मौत हो गई। वहीं छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के महेश राम और विमला देवी की भी मौत हो गई। हादसे में घायल लोगों को कुनकुरी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।





