गुमला में भीषण सड़क हादसा, 4 की मौत, 2 घायल, तिलकुट बेचने निकले थे रांची

गुमला में भीषण सड़क हादसा, 4 की मौत, 2 घायल, तिलकुट बेचने निकले थे रांची

डेस्कः गुमला-रांची नेशनल हाईवे पर भरनो थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। तिलकुट बेचने जा रहे पिकअप वाहन को अज्ञात हाईवा ने टक्कर मार दी। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और फरार हाईवा चालक की तलाश कर रही है।

जमशेदपुर के कारोबारी का बेटा कैरव गांधी अगवा, इंडोनेशिया नंबर से मांगी गई 5 करोड़ की फिरौती
हादसा उस समय हुआ जब एक पिकअप वाहन में सवार लोग तिलकुट बेचने के लिए रांची से निकले थे। इसी दौरान अज्ञात तेज रफ्तार हाईवा वाहन ने पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल अवस्था में सड़क पर पड़े मिले।

पेयजल घोटाला में संतोष कुमार अपने बयान से पलटा, ED अफसरों पर लगाया मारपीट का आरोप, जांच करने पहुंची रांची पुलिस
स्थानीय लोगों की सूचना पर भरनो थाना की पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।घायलों को बेहतर इलाज के लिए रांची किया गया है।

- Advertisement -
LD-advertisement
Total Views: 0
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now