लातेहार में जंगल से भटकर गांव में पहुंचा जंगली हाथी, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

लातेहार में जंगल से भटकर गांव में पहुंचा जंगली हाथी, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

लातेहारः महुआडांड़ प्रखंड के चापीपाठ और सोहर गांव में जंगली हाथी के प्रवेश करने से ग्रामीण दहशत में है। बुधवार को हाथी चापीपाठ जंगल से भटककर महुआड़ांड प्रखंड के गांव में प्रवेश कर गया। इसके बाद हाथी ने विपिन टोप्पो के घर को नुकसान पहुंचाया। झुंड से भटकर आबादी वाले इलाके में हाथी के घुस जाने से ग्रामीण दहशत में है।

शराब घोटाला में IAS मनोज कुमार से पूछताछ, ACB ने मुकेश कुमार को आज किया तलब
ग्रामीणों ने गांव में हाथी के घुसने की सूचना वन विभाग के टीम को दे दी है। इसके बाद वन विभाग के कर्मचारी ग्रामीणों की मदद से हाथी को गांव से बाहर खदेड़ने का प्रयास कर रहे है। बताया जाता है कि जंगली हाथियों का झुंड पिछले कुछ दिनों से गुमला जिले के बांसटोली गांव के पास डेरा डाले हुए था, वहीं से एक हाथी समूह से भटककर महुआडांड़ प्रखंड के सोहरपाठ गांव में पहुंच गया।

See also  झारखंड यूपीए विधायकों ने रायपुर में की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- लोकतंत्र का बन रहा तमाशा

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now