डेस्कः अयोध्या राम मंदिर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी CEO पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। राम मंदिर में चंदा चोरी विवाद के बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंदिर के लिए CEO नियुक्ति की वेकेंसी निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार 18 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं, जिसके लिए 50 से 70 वर्ष की आयु सीमा निर्धारित की गई हैं।आवेदन की अंतिम तिथि 18 जुलाई 2027 रखी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन भेज सकते हैं।
उम्र की रखी गई सीमा
राम मंदिर के सीईओ पद के उम्मीदवार के लिए तीर्थक्षेत्र संस्था ने एक उम्र सीमा का दायरा बनाया है। इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र 50-70 साल के बीच होनी चाहिए। इसके साथ ही उसे किसी बड़ी कंपनी के प्रबंधकीय दायित्व में कार्य करने का न्यूनतम 20 वर्षों का अनुभव होना चाहिए।
उम्मीदवार होना चाहिए हिंदू
श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र की तरफ से साफ कहा गया है कि उम्मीदवार का हिंदू होना जरूरी है। इसके साथ ही उसे हिंदी और अंग्रेजी का अच्छा ज्ञान हो और कम से कम उसका ग्रेजुएट होना जरूरी है।
कितनी मिलेगी सैलरी?
श्रीराम मंदिर ट्रस्ट ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी की नियुक्ति के लिए आवेदन मंगाए हैं, अगर सीईओ के वेतन या सैलरी की बात करें तो ट्रस्ट सीईओ की सैलरी कितनी होगी इस बात की जानकारी नहीं दी है। हालांकि, ट्रस्ट ने बताया है कि सीईओ की वेतन एवं सुविधाएं परस्पर बातचीत से निश्चित की जाएंगी। ट्रस्ट के अनुसार, सीईओ बनने की न्यूतम योग्यता स्नातक रखी गई है, साथ ही आयु 50 से 70 वर्ष के बीच रखी गई है।
CEO बनने के लिए कौन कर सकता है आवेदन
सीईओ बनने के लिए विशाल सार्वजनिक संगठन, संस्था, विभाग, कंपनी के प्रबंधकीय दायित्व में कार्य करने का न्यूनतम 20 वर्षों का अनुभव होना जरूरी है। यह अनुभव बहु-आयामी (सामान्य प्रशासन, वित्त, लेखा, कार्मिक, जनसंपर्क, आई टी, सुरक्षा, विधि इत्यादि) समन्वय और मार्गदर्शन का हो। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अथवा मंदिर, हिंदू धार्मिक संस्था के प्रबंधन के अनुभव को वरीयता दी जाएगी। इस प्रकार के अनुभव, कौशल और क्षमता वाले सेवानिवृत अधिकारी भी आवेदन कर सकते हैं।
राम मंदिर में निकली CEO की वेकेंसी! उम्र, काम, सैलरी... जानिए क्या-क्या योग्यताएं मांगी गईं pic.twitter.com/Hw2S7UEYDj
— Live Dainik (@Live_Dainik) July 13, 2026
राम मंदिर के CEO की जिम्मेदारियां
राम मंदिर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को संस्था के प्रशासनिक, वित्तीय और वैधानिक कार्यों का संचालन करना होगा। उन्हें संगठन की कार्य प्रणाली और नीतियां तैयार करने, अधिकारियों व कर्मचारियों का नेतृत्व करने, संस्था की विकास योजनाओं को लागू करने और ट्रस्ट डीड के उद्देश्यों को पूरा करने की जिम्मेदारी निभानी होगी। इसके अलावा CEO को वित्तीय पारदर्शिता बनाए रखना, सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना, सरकार के साथ समन्वय करना, धार्मिक अनुष्ठानों का सुचारु संचालन, श्रद्धालुओं की सुविधाओं का ध्यान रखना और मंदिर व संस्था की प्रतिष्ठा एवं विकास के लिए कार्य करना होगा।
कहां भेजें आवेदन?
इसके अलावा आवेदक का सक्रिय हिंदू होना अनिवार्य है, साथ ही श्रीरामभक्त वैष्णव होना वांछनीय है। साथ ही हिन्दी और अंग्रेजी का अच्छा ज्ञान अनिवार्य है। आवेदन प्राप्त होने की अंतिम तिथि एवं समय।18 जुलाई, 2026 सांयकाल 4 बजे तक निर्धारित की गई है। उम्मीदवार searchcommittee.srjbt@gmail.com पर ईमेल से भेजें।


