रांचीः राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र स्थित काली मंदिर रोड गुरुवार रात दो गुटों के बीच मामूली विवाद ने अचानक उग्र रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते मामला हाथापाई से मारपीट में बदल गया।
जमशेदपुर में मिर्च पाउंटर छिड़कर दिनदहाड़े लूट,कारोबारी से 30 लाख रुपये लेकर हो गए फरार,भागते समय की फायरिंग
घटना के बाद इलाके में देर रात तक तनाव का माहौल बना रहा और सैकड़ों लोग सड़कों पर डटे रहे। पुलिस के अनुसार वर्दमान कम्पाउंड में रहने वाले कुछ युवक इलाके में सामान लेने आए थे।गाड़ी खड़ी करने को लेकर उनकी पहले से मौजूद कुछ लोगों से कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि मौके पर ही मारपीट शुरू हो गई।झगड़े की सूचना मिलते ही करम पूजा समिति के अध्यक्ष प्रवीण मौके पर पहुंचे। प्रवीण के पहुंचते ही मामला और गर्म हो गया।आरोप है कि कुछ युवकों ने उन्हें घेरकर बुरी तरह पीट दिया। इसके बाद प्रवीण ने अपने मोहल्ले और समिति के लोगों को बुलाया। कुछ ही देर में सैकड़ों की संख्या में लोग इकट्ठा हो गए, लेकिन इस बीच हमला करने वाले युवक भाग निकले।
खेसारी लाल यादव की मौत की फेक खबर हुई सोशल मीडिया पर वायरल, एक्टर ने कहा- मैं अभी जिंदा हूं
विजय अग्रवाल के घर के बाहर जमावड़ा
घटना के बाद प्रवीण समर्थकों ने दावा किया कि हमलावर युवक विजय अग्रवाल के घर से संबंधित हैं। इसके बाद आक्रोशित लोग विजय अग्रवाल के घर के बाहर जमा हो गए और उन्हें बाहर बुलाने की मांग करने लगे।जब घरवाले बाहर नहीं निकले तो लोग सड़क पर ही बैठ गए। विजय अग्रवाल के घर के पास तोड़फोड़ कर दिया गया।
रिश्तेदार से पत्नी के थे अवैध संबंध, ससुराल जाकर युवक ने फांसी लगा की आत्महत्या
पुलिस की मौजूदगी के बावजूद बेकाबू रहा हालात
घटनास्थल पर पुलिस पहले से मौजूद थी लेकिन सैकड़ों की भीड़ के आगे वह मूकदर्शक बनी रही। भीड़ का गुस्सा इस कदर था कि पुलिसकर्मियों से तीखी बहस तक हो गई।मामला बिगड़ता देख लालपुर थानेदार समेत अन्य थानों की पुलिस बुलाई गई। कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसी तरह भीड़ को समझा बुझाकर हालात को नियंत्रित किया।
बिहार में सप्ताह में एक दिन पों-पों से मिला छुटकारा, हर रविवार हार्न-फ्री डे घोषित
इलाके में तनाव पुलिस जांच में जुटी
इस पूरी घटना के बाद काली मंदिर रोड और आसपास के क्षेत्रों में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने अब तक किसी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है लेकिन घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।












