यूट्यूब पर एयर शो के वीडियो सर्च कर रहे थे पिता, तभी मिली विंग कमांडर बेटे के मौत की खबर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 22, 2025

namansh_syall

डेस्कः दुबई एयर शो के दौरान तेजस फाइटर जेट के क्रैश में विंग कमांडर नमांश स्याल की मौत हो गई। नमांश के पिता जगननाथ स्याल उस समय यूट्यूब पर अपने बेटे के एयर शो के वीडियो खोज रहे थे, जब उन्हें क्रैश की रिपोर्ट्स दिखीं और इसी तरह उन्हें अपने बेटे की मौत का पता चला।

स्याल परिवार हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में पटियलकड़ गांव का मूल निवासी है। विंग कमांडर के पिता रिटायर्ड स्कूल प्रिंसिपल हैं। उन्होंने बताया, ‘मैंने अपने बेटे से गुरुवार को आखिरी बार बात की थी। उसने मुझे दुबई एयर शो में अपने परफॉर्मेंस को टीवी या यूट्यूब पर देखने को कहा था।’

‘अमिताभ जल रहे होंगे…’, हेलन की बर्थडे पार्टी में लुक को लेकर चर्चा में आईं रेखा, देखते रह गए पैप्स

दिवंगत विंग कमांडर नमांश स्याल के पिता ने कहा, ‘शाम करीब 4 बजे मैं यूट्यूब पर एयर शो के वीडियो सर्च कर रहा था, तभी प्लेन क्रैश की खबरें दिखीं। मैंने तुरंत अपनी बहू को फोन किया। वह भी विंग कमांडर है। कुछ समय बाद कम से कम 6 वायुसेना अधिकारी हमारे घर पहुंचे और मुझे एहसास हो गया कि मेरे बेटे के साथ कुछ बहुत बुरा हुआ है।’

See also  20 जुलाई को अमित शाह का झारखंड दौरा, उससे पहले हेमंता विश्वा सरमा बनाएंगे चुनावी माहौल

परिवार फिलहाल तमिलनाडु के कोयंबटूर में नमांश के घर पर है। दो हफ्ते पहले वे हिमाचल से यहां आए थे ताकि अपनी 7 साल की पोती आर्या स्याल की देखभाल कर सकें, क्योंकि नमांश की पत्नी कोलकाता में ट्रेनिंग पर हैं। नमांश की मां वीणा स्याल सदमे में हैं और बात करने की स्थिति में नहीं हैं।

योगी की तरह बुलडोजर चलाएंगे सम्राट चौधरी? गृह विभाग मिलने से नीतीश सरकार में BJP का बढ़ा कद

दुर्घटना के वीडियो फुटेज में विमान को अचानक ऊंचाई से गिरते और फिर आग के एक गोले में बदलते देखा जा सकता है। दुबई वर्ल्ड सेंट्रल स्थित अल मकतूम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के ऊपर काला धुआं छा गया। भयभीत दर्शक बड़ी संख्या में बाड़बंद हवाई पट्टी के पीछे विशाल स्टैंड क्षेत्र में एकत्र हो गए।

भारतीय वायुसेना ने एक्स पर एक बयान में कहा, ‘आईएएफ को इस हादसे में हुए जानमाल के नुकसान पर बहुत दुख है और वह दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का गठन किया जा रहा है।’ विमान बनाने वाली सरकारी एयरोस्पेस कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने कहा कि वह साहसी भारतीय पायलट की जान जाने से बहुत दुखी है।

See also  जमशेदपुर में कांग्रेस कार्यकर्ता हत्याकांड का हुआ खुलासा, BJP समर्थक समेत 5 गिरफ्तार, वर्चस्व को लेकर मारी गई थी गोली

बिहार के शहरों में सस्ती होगी बिजली, हर 100 यूनिट पर 140 रुपये का फायदा

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now