गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम पर दवा कारोबारी से मांगी गई एक करोड़ की रंगदारी, जय हिंद फार्मा संचालक ने पुलिस से मांगी सुरक्षा

गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम पर दवा कारोबारी से मांगी गई एक करोड़ की रंगदारी, जय हिंद फार्मा संचालक ने पुलिस से मांगी सुरक्षा

रांचीः गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम पर अल्बर्ट एक्का चौक के समीप स्थित जय भारत फार्मा के संचालक से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गयी है। इस मामले में संचालक संजय राजगढ़िया की शिकायत पर शुक्रवार को कोतवाली थाना में केस दर्ज किया गया है, इसमें प्रिंस खान सहित अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

गैंगस्टर प्रिंस खान ने रांची के जमीन कारोबारी से मांगी एक करोड़ की रंगदारी, वेटर हत्याकांड से जुड़ा नाम
राजगढ़िया ने पुलिस को बताया कि 12 मार्च की रात 8.18 मिनट पर उनके प्रतिष्ठान के कैशियर अनुपम हरित के मोबाइल नंबर पर एक मैसेज और दो ऑडियो आया था, जिसमें ऑडियो और मैसेज भेजनेवाले ने खुद का नाम गैंगस्टर प्रिंस खान बताते हुए कहा कि संदीप राजगढ़िया से एक करोड़ रुपये रंगदारी चाहिए। ऐसा नहीं करने पर दुकान बंद करने और जान से मारने की धमकी दी गयी, बाद में इसकी जानकारी शिकायतकर्ता को अपने कैशियर से मिली।

झारखंड उत्पाद सिपाही परीक्षा स्थगित, 22 मार्च की जगह 14 अप्रैल को होगा एग्जाम
शिकायतकर्ता के अनुसार, उनके छोटे भाई संपीप राजगढ़िया और वह दोनों मिलकर व्यापार करते हैं। जिस मोबाइल नंबर से प्रिंस खान का मैसेज और ऑडियो भेजा गया, उस नंबर के बारे में टूकॉलर पर यूनाइटेड स्टेट नाम आता है। शिकायतकर्ता की ओर से पुलिस से सुरक्षा मांगी गयी है। इस मामले में संपर्क करने पर शिकायतकर्ता ने बताया कि मामले में केस दर्ज कराया गया है, लेकिन अभी सुरक्षा नहीं मिली है।

- Advertisement -
LD-advertisement
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now