मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से लुगू बुरु घांटा बाड़ी धोरोम गाढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात,”अन्तर्राष्ट्रीय सरना धर्म महासम्मेलन-2025″कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने का दिया न्योता

रांचीः बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके आवासीय कार्यालय में लुगू बुरु घांटा बाड़ी धोरोम गाढ़ के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। मौके पर मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने अवगत कराया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सोहराय कुनामी (कार्तिक पुर्णीमा) के शुभ अवसर पर लुगू बुरु घांटा बाड़ी धोरोम गाढ़, टी०टी०पी०एस० ललपनिया बोकारो में आगामी 03, 04 एवं 05 नवम्बर 2025 को “अन्तर्राष्ट्रीय सरना धर्म महासम्मेलन-2025” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। मौके पर प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया।

WhatsApp Image 2025 10 29 at 15.32.15 646a84b8

बाबा कार्तिक उराँव जंगल से लंदन गए, लौटे तो संसद में जंगल की जंग लड़ी, जन्मदिन पर श्रद्धांजलि दे रहा है झारखंड
इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में लुगू बुरु घांटा बाड़ी धोरोम गाढ़ के अध्यक्ष बबुली सोरेन, सचिव लोबिन मुर्मू सहित मिथिलेश किस्कू, बिंदे सोरेन (मांझी बाबा, जमशेदपुर), सुरेन्द्र टुडू, बुधन सोरेन, सुखराम बेसरा, मेघराज मुर्मू, संतोष हेंब्रम एवं अन्य उपस्थित रहे।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now