रांची में शादी की नीयत से युवक ने नाबालिग को किया अगवा,परिजनों को दी जान से मारने की धमकी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 7, 2026

रांची में शादी की नीयत से युवक ने नाबालिग को किया अगवा,परिजनों को दी जान से मारने की धमकी

रांची: एयरपोर्ट थाना क्षेत्र से शादी की नीयत से एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अगवा करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि मुख्य आरोपी पहले से लड़की पर निकाह का दबाव बना रहा था और साथ नहीं चलने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देता था।
घटना में एक स्थानीय युवक पर भी सहयोग करने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित पिता के लिखित आवेदन पर एयरपोर्ट थाना में कांड संख्या-29/26 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
लड़का देखने गए थे लोहरदगा
प्राथमिकी के अनुसार, मनी टोला, रजा कालोनी (रोड नंबर-1) निवासी शमशाद आलम ने बताया कि 4 जुलाई की सुबह करीब 8 बजे वह अपनी पत्नी, पुत्र के साथ बड़ी बेटी के निकाह के लिए लड़का देखने लोहरदगा गए थे। शाम करीब 7 बजे जब पूरा परिवार वापस लौटा तो घर का दरवाजा बाहर से बंद मिला और उनकी लगभग साढ़े 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री घर से गायब थी। परिवार ने आसपास काफी खोजबीन की। इस दौरान जानकारी मिली कि दोपहर करीब तीन बजे नाबालिग घर का दरवाजा बाहर से बंद कर निकली थी।
निकाह की नीयत से ले गया
पीड़ित परिवार की छानबीन में पता चला कि मनीटोला, फिरदौस नगर, डोरंडा निवासी आसिफ अंसारी (35 वर्ष) ने निकाह करने की नीयत से नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि इस पूरी साजिश में पीड़ित के ही मोहल्ले के रहने वाले गुलाम मुस्तफा ने अहम भूमिका निभाई।
आरोप है कि गुलाम मुस्तफा ने नाबालिग को अपना मोबाइल नंबर दिया, उसे रांची से भगाने में सहयोग किया तथा मुख्य आरोपित आसिफ अंसारी से उसकी बात कराकर उसे रांची से बाहर भेज दिया, जहां से आसिफ उसे अपने साथ ले गया।
परिवार को जान से मारने की धमकी
प्राथमिकी में यह भी कहा गया है कि आरोपित आसिफ अंसारी पहले से नाबालिग पर निकाह करने का दबाव बनाता था। वह उसे धमकी देता था कि यदि वह उसके साथ नहीं चली तो पूरे परिवार को जान से मार देगा। वहीं, घटना के बाद जब पीड़ित परिवार आरोपी गुलाम मुस्तफा से पूछताछ करने पहुंचा तो उसने भी पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

See also  डोनाल्ड ट्रंप पोर्न स्टार केस में दोषी पाए गए, सजा पाने वाले पहले राष्ट्रपति बने, जानिए क्या जेल जाएंगे?
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now