धनबाद में कोयला कारोबारियों के घर ED की रेड, एलबी सिंह, अनिल गोयल, गणेश यादव समेत कई के ठिकानों पर केंद्रीय एजेंसी की दबिश

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 28, 2026

धनबाद में कोयला कारोबारियों के घर ED की रेड, एलबी सिंह, अनिल गोयल, गणेश यादव समेत कई के ठिकानों पर केंद्रीय एजेंसी की दबिश

धनबादः देश की कोयला राजधानी धनबाद में मंगलवार की सुबह प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी से हड़कंप मच गया। कोयला कारोबारियों और आउटसोर्सिंग से जुड़े लोगों के ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की है। कोयलांचल के बड़े कोयला कारोबारियों के ठिकानों पर केंद्रीय एजेंसी से सुबह-सुबह दबिश दी।बड़े कोयला माफिया एलबी सिंह, अनिल गोयल, गणेश यादव, पप्पू मंडल, अनूप चौहान, हरेंद्र चौहान, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रोहित यादव सहित उनके सहयोगियों से जुड़े सभी 25 ठिकानों पर ईडी ने तलाशी अभियान शुरू की है।
सुबह 7 बजे पहुंचीं ED की गाड़ियां, सुरक्षा बलों ने घेरा:
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह लगभग 7 बजे ईडी अधिकारियों की गाड़ियां केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ चिन्हित कारोबारियों के आवासों और कार्यालयों पर पहुंचे।गाड़ियों से उतरते ही सुरक्षा बलों ने सभी परिसरों को अपने कब्जे में ले लिया और प्रवेश व निकास द्वार बंद कर दिए। छापेमारी की जद में मुख्य रूप से चर्चित कोयला कारोबारी एलबी सिंह और अनिल गोयल से जुड़े व्यावसायिक सहयोगी आए हैं। जिन प्रमुख कारोबारियों व सहयोगियों के परिसरों पर कार्रवाई चल रही है, उनमें शामिल हैं, गणेश यादव, शेखर यादव, पप्पू मंडल, हरेंद्र चौहान और आलोक फिलहाल, ईडी के अधिकारी घरों और कार्यालयों के अंदर मौजूद वित्तीय रिकॉर्ड्स, बैंक खातों के दस्तावेज, बेनामी संपत्तियों के कागजात और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस (मोबाइल, लैपटॉप, हार्ड ड्राइव) की गहन जांच में जुटे हैं।गौरतलब है कि कोयला घोटाले के इस मामले में ईडी ने चार अलग-अलग एनफोर्समेंट केस इनफॉरमेशन रिपोर्ट (ईसीआइआर) दर्ज कर पूरे मामले में जांच शुरू की थी। जांच एजेंसी को सूचना है कि लव सिंह व उसके सहयोगियों ने अवैध तरीके से कोयला खनन, परिवहन व भंडारण से भारी मात्रा में अवैध संपत्ति अर्जित की है। ईडी की छानबीन जारी है।
21 नवंबर 2025 को भी 18 ठिकानों पर हुई थी बड़ी कार्रवाई:
यह पहला मौका नहीं है जब ईडी ने धनबाद में इतनी बड़ी कार्रवाई की है. इससे पहले 21 नवंबर को भी प्रवर्तन निदेशालय ने भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) के टेंडरों में बड़े पैमाने पर हुई गड़बड़ी, अवैध कोयला खनन कारोबार और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों के सिलसिले में झारखंड और पश्चिम बंगाल में एक साथ कार्रवाई की थी।उस दौरान झारखंड में 18 ठिकानों।(अकेले धनबाद में 17 ठिकाने) पर सुबह छह से बजे छापेमारी की गई थी। उस वक्त मुख्य रूप से एलबी सिंह के सरायढेला स्थित आवास कुंभनाथ सिंह के कुसुम बिहार स्थित आवास, दोनों के शिमलाबहाल स्थित संयुक्त परिसरों, संजय खेमका के धनसार स्थित मुख्य कार्यालय, दुमका में अमर मंडल के परिसरों में ईडी ने छापामारी की थी। माना जा रहा है कि मंगलवार को हो रही छापेमारी उसी पुरानी जांच की अगली कड़ी है, जिसमें नए सुराग और वित्तीय लेन-देन सामने आने के बाद ईडी ने यह कदम उठाया है।

See also  धनबाद में NIA की ताबड़तोड़ छापेमारी, भारी मात्रा में विस्फोटक और जिलेटिन बरामद
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now