नई दिल्लीः दिल्ली विधानसभा परिसर में एक कार बेैरिकेट तोड़ते हुए विधानसभा में घुस गई । इस घटना से चारों तरफ अफरा-तफरी मचगई । घटना सोमवार के दोपहर की है । गेट नंबर दो से दो बजे कार विधानसभा परिसर के गेट में लगे बैरिकेट को तोड़ते हुए दाखिल हो गई ।
दिल्ली विधानसभा परिसर का गेट तोड़ते हुए एक कार घुसी, ड्राइवर ने विधानसभा अध्यक्ष के कमरे की ओर जाने की कोशिश की । #Delhividhansabha pic.twitter.com/dvVEcTEuah
— Live Dainik (@Live_Dainik) April 6, 2026
रामगढ़ के इस्पात प्लांट में फर्नेस फटने से 9 मजदूर झुलसे, 7 की हालत नाजुक
दिल्ली विधाननसभा में जिस कार ने सुरक्षा में सेंध लगाई वो उत्तर प्रदेश की है । बताया जा रहा है कि कार चालक ने विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता के कार्यालय की ओर जाने की कोशिश की । कहा जा रहा है कि कार चालक ने पोर्च में गुलदस्ता भी रखा । सुरक्षा अधिकारियों ने इसे सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला बताया है । हाल मेें ही बजट सत्र के दौरान बम की धमकी भी मिली थी ।


