- Advertisement -
WEB BANNER_LEADERBOARD BANNER.jpgWEB BANNER_LEADERBOARD BANNER.jpg

नक्सलियों की निशानदेही पर हथियारों का जखीरा बरामद, लातेहार पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

नक्सलियों की निशानदेही पर हथियारों का जखीरा बरामद, लातेहार पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

लातेहार: पुलिस ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत बड़ी कामयाबी हासिल की है। गिरफ्तार दो कुख्यात नक्सलियों की निशानदेही पर गारू थाना क्षेत्र के मिरचैया जंगल से भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद किए गए हैं।

WhatsApp Image 2026 03 19 at 4.38.32

लातेहार पुलिस को मिली बड़ी सफलता, करोड़ों का गांजा किया बरामद, रांची से मेदिनीनगर की ओर जा रहा था ट्रक
पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने बताया कि 10 लाख के इनामी नक्सली मृत्युंजय भुईयां उर्फ फरेश भुईयां उर्फ अवधेश जी और बब्लु राम उर्फ रोहित चंद्रवंशी उर्फ बब्लु जी को 14 मार्च को न्यायालय में पेश करने के बाद पांच दिनों की रिमांड पर लिया गया था। रिमांड के दौरान पूछताछ में दोनों ने हथियार छिपाने के ठिकानों की जानकारी दी।इसके बाद पुलिस ने विशेष छापामारी दल का गठन कर मिरचैया जंगल में सर्च अभियान चलाया। नक्सलियों की निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों पर जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए हथियार बरामद किए गए।

तत scaled

साहिबगंज में नौकरी के बाद पहली ही पोस्टिंग में घूस लेते गिरफ्तार हुआ बड़हरवा एमओ, ACB ने 40 हजार रुपये लेते रंगे हाथ दबोचा
मृत्युंजय भुईयां की निशानदेही पर एक इंसास राइफल, तीन मैगजीन और 5.56 एमएम की 70 जिंदा गोलियां मिलीं। वहीं, बब्लु राम की निशानदेही पर एक सेमी राइफल (77 जिंदा गोलियों के साथ) और एक .30 कार्बाइन राइफल (23 जिंदा गोलियों के साथ) बरामद हुई। इसके अलावा दो पाउच भी जब्त किए गए हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
- Advertisement -
WEB BANNER_MEDIUM BANNER.jpgWEB BANNER_MEDIUM BANNER.jpg