बिहार के रोहतास में कारोबारी की पीट-पीटकर हत्या, पिछले 2 दिनों में जिले में दो बड़ी वारदात

बिहार के रोहतास में कारोबारी की पीट-पीटकर हत्या, पिछले 2 दिनों में जिले में दो बड़ी वारदात

डेस्कः बिहार के रोहतास में कोरोबारी की लाठी-डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई है। वारदात अमझोर के रामडिहरा स्टेशन के पास हुई। हत्या का करण जमीन विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने मृतक के दो रिश्तेदारों को गिरफ्तार किया है। अमझोर थाना क्षेत्र में बीते 24 घंटे के भीतर यह दूसरा मर्डर है, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। बुधवार देर रात को ही एक किसान की हत्या कर दी गई थी। स्थानीय लोगों में पुलिस के खिलाफ भी आक्रोश है।

पटना के पारस अस्पताल में चंदन मिश्रा को गोली मारने के बाद जश्न मनाने पिस्टल लहराते निकले शूटर, तौसीफ बादशाह ने बना था मर्डर का प्लान
जानकारी के अनुसार रामडिहरा स्टेशन के पास जागोडीह निवासी पच्चू सिंह के बेटे वीरेंद्र कुमार की बेरहमी से पीटकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक के गोतिया आरोपी अर्जुन महतो और आलोक मेहता को गिरफ्तार किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिहार और पश्चिम बंगाल दौरा: 12,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास
मौके पर मौजूद सर्किल इंस्पेक्टर सोहेल अहमद ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजन द्वारा आवेदन दिए जाने के बाद मुख्य रूप से कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दोनों परिवारों में तनाव को देखते हुए वहां पुलिस की तैनाती की गई है।

पटना के चंदन मिश्रा हत्याकांड में शामिल सभी शूटर्स की हुई पहचान, सबसे आगे दिख रहा था तौसीफ बादशाह,मर्डर के पीछे शेरू गैंग का भी नाम
एसपी रौशन कुमार ने बताया कि घटना आपसी विवाद से जुड़ा हुआ है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। इधर 24 घंटे के अंदर थाना क्षेत्र में दो लोगों की हत्या से लोग सहमे हुए हैं। साथी हीं स्थानीय पुलिस के खिलाफ आक्रोश भी व्यक्त कर रहे हैं।

हजारीबाग के चिंतपूर्णी प्लांट में जोरदार धमाका, मजदूरों और ग्रामीणों में दहशत का माहौल
बता दें कि अमझोर के अमरा गांव में अपराधियों ने बुधवार देर रात 55 वर्षीय किसान पारसनाथ सिंह की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। स्थानीय लोगों को गुरुवार सुबह वारदात की जानकारी हुई। परिजन ने जमीन विवाद में हत्या होने की आशंका जताई है। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना मिलने के बाद ढाई घंटे की देरी से पुलिस मौके पर पहुंची।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now