चतरा से कोडरमा जा रही बस पेड़ से टकराई, दो दर्जन यात्री हुए घायल

चतरा से कोडरमा जा रही बस पेड़ से टकराई, दो दर्जन यात्री हुए घायल

डेस्कः शनिवार को चतरा-चौपारण मेन रोड़ के गंधरिया में तेज रफ्तार बस पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में 24 यात्री घायल हो गये, जिसमें कई बच्चे भी शामिल है। घायलों का इलाज चतरा सदर अस्पताल में किया जा रहा है।

पाकुड़ के हेड पोस्टऑफिस में लगी आग, कम्प्यूटर-कागजात समेत कई सामान जलकर खाक
मिली जानकारी के अनुसार, सुधांशू ट्रेवल्स की बस चतरा से कोडरमा के झुमरीतलैया जा रही थी, इसी दौरान तेज रफ्तार बस का नियंत्रण बिगड़ गया और पेड़ से टकरा गई। बस के पेड़ से जोरदार टक्कर के बाद चीख पुकार मच गई। हादसे में घायल हुए यात्रियों को सदर अस्पताल में मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पहुंचाया।

इरफान VS राजकुमारः स्वास्थ्य मंत्री ने अब रिम्स निदेशक को भेजा शो कॉज, इंटरनल कमेटी में बेटे को किया शामिल
बस दुर्घटना को लेकर सदर अस्पताल में उपाधीक्षक डॉ. मनीष लाल के नेतृत्व में डॉक्टरों की एक विशेष टीम ने घायलों का इलाज शुरू कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। अस्पताल के अनुसार, कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं, जबकि कुछ को गंभीर चोटों के कारण विशेष निगरानी में रखा गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now