डेस्कः बिहार के बेगूसराय में एनएच-31 फोरलेन पर 54 होमगार्ड से भरी बस सीधे गड्ढे में गिर गई है। जिससे सभी होमगार्ड जवान घायल हो गए हैं। घायलों में से चार होमगार्ड की स्थिति नाजुक है और 20 से अधिक होमगार्ड जवानों को काफी चोटें आई हैं। इसके अलावा एक महिला की भी मौत हो गई है।
मुख्य चुनाव आयुक्त ‘ज्ञानेश कुमार’ के परिवार पर Grok ने किया खुलासा,बेटी-दामाद की पोस्टिंग को कांग्रेस ने साधा निशाना
मृत महिला की पहचान रोशनी देवी निवासी खगड़िया के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रोशनी देवी (मृत महिला) के पति रणवीर यादव 10 वर्षीय बेटे निशांत कुमार के साथ बेगूसराय अपनी तबियत दिखाने जा रहे थे, तभी उनकी बाइक की टक्कर होमगार्ड से भरी बस से हो गई। जिससे रोशनी देवी बस के नीचे फंस गई और उनकी मौत हो गई।
रंजू देवी की तरह सुबोध कुमार का दावा झूठा, राहुल गांधी से नाम कटने की बात कही, EC ने बताया सच
होमगार्ड के जवान प्रेमचंद कुमार ने बताया कि हम 54 होमगार्ड बलिया ट्रेनिंग सेंटर से बेगूसराय कैंप की ओर जा रहे थे। इसी बीच अचानक बाइक बस के सामने आ गई और ड्राइवर बस को कंट्रोल नहीं कर पाया। जिससे बस सीधे गड्ढे में चली गई। हादसे में 20 से अधिक जवान घायल हैं, जबकि चार की स्थिति नाजुक है।



