पटना-नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस में बम की अफवाह से मचा हड़कंप, 16 कोचों की 3 घंटे हुई तलाशी

पटना-नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस में बम की अफवाह से मचा हड़कंप, 16 कोचों की 3 घंटे हुई तलाशी

डेस्कः यूपी के दीन दयाल उपाध्याय स्टेशन पर 12309 तेजस राजधानी एक्सप्रेस में बम की खबर से हड़कंप मच गया। यह ट्रेन पटना से नई दिल्ली जा रही थी और जैसे ही रात करीब 10:15 बजे पीडीडीयू जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर चार पर पहुंची, रेलवे बोर्ड को एक कॉल के जरिए बम की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही रेल सुरक्षा एजेंसियों में अफरा-तफरी मच गई और ट्रेन को तुरंत प्लेटफॉर्म पर रोककर चारों ओर से घेराबंदी कर दी गई।

बिहार में मॉब लिंचिंग को लेकर मौलाना महमूद मदनी ने नीतीश कुमार को लिखी चिट्ठी, दोषियों के खिलाफ एक्शन की मांग
बम की सूचना मिलते ही जीआरपी, आरपीएफ, जिला पुलिस, बम डिटेक्शन स्क्वायड और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंच गए। सुरक्षा के मद्देनज़र सबसे पहले ट्रेन को खाली कराया गया। तेजस राजधानी एक्सप्रेस के 16 कोचों में सफर कर रहे यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। इसके बाद पूरी ट्रेन की तीन घंटे तक सघन तलाशी ली गई। बम स्क्वायड और डॉग स्क्वायड की संयुक्त टीम कोच-दर-कोच जाकर जांच करती रही। इस दौरान स्टेशन परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा को और बढ़ा दिया गया। पुलिस टीमों ने सभी लावारिस सामान, बैग और सीटों के नीचे तक बारीकी से तलाशी ली।

 

गोड्डा में जज की पत्नी को अपराधियों ने मारी गोली, इलाज के लिए भागलपुर रेफर
करीब तीन घंटे चली जांच के बाद राहत की खबर आई। सुरक्षा एजेंसियों को ट्रेन में न तो कोई विस्फोटक पदार्थ मिला और न ही कोई संदिग्ध वस्तु। इसके बाद अधिकारियों ने बम सूचना को फर्जी बताया, लेकिन जांच पूरी होने तक सतर्कता बनी रही। लंबी जांच के बाद आखिरकार रात करीब 1 बजकर 15 मिनट पर तेजस राजधानी एक्सप्रेस को नई दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया।यात्रियों ने राहत की सांस ली।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now