जर्मनी के हैम्बर्ग में 39 वर्षीय महिला ने फैलाई दहशत, चाकू से 13 लोगों पर अटैक 6 की हालत गंभीर

A 39-year-old woman spreads panic in Hamburg, Germany, attacks 13 people with a knife, 6 are in critical condition.

डेस्क: जर्मनी के हैम्बर्ग शहर के मुख्य रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार शाम को हुए चाकू हमले में 12 लोग घायल हो गए हैं। इनमें से तीन की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने 39 वर्षीय एक महिला को गिरफ्तार किया है

महिला ने चाकू से किया अटैक

हैम्बर्ग पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर बताया, “प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति ने मुख्य स्टेशन पर कई लोगों को चाकू मारकर घायल किया है। संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है।” बाद में पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि महिला ने अकेले ही यह हमला किया।

प्लेटफॉर्म पर किया अटैक


स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हमला प्लेटफॉर्म 13 और 14 के पास हुआ, जो व्यस्त मुख्य सड़क से सटे हैं। कुछ पीड़ितों को ट्रेनों के अंदर प्राथमिक उपचार दिया गया।घटनास्थल की तस्वीरों में कई आपातकालीन वाहन और कर्मी नजर आ रहे हैं। घायलों को आम लोगों की नजरों से बचाने के लिए बैरिकेड लगाए गए हैं। एक तस्वीर में एक व्यक्ति को स्ट्रेचर पर ले जाते हुए देखा गया है।

संदिग्ध महिला की गिरफ्तारी


सोशल मीडिया पर साझा एक वीडियो में दिख रहा है कि महिला संदिग्ध को पुलिसकर्मी स्टेशन के प्लेटफॉर्म से बाहर ले जा रहे हैं और फिर उसे पुलिस वाहन में बैठाया गया।हैम्बर्ग का केंद्रीय रेलवे स्टेशन जर्मनी के सबसे व्यस्त ट्रांसपोर्ट हब्स में से एक है, जहां प्रतिदिन करीब 5.5 लाख लोग आते-जाते हैं। शुक्रवार को आमतौर पर स्टेशन पर भारी भीड़ रहती है। पुलिस अभी हमले के पीछे के कारणों की जांच कर रही है। फिलहाल, इस हमले को किसी आतंकी साजिश से जोड़कर नहीं देखा गया है, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now